बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
जननायक ताऊ देवीलाल के 107वें जन्मदिवस पर दिल्ली-रोहतक रोड स्थित देवीलाल पार्क में लगी प्रतिमा पर इनेलो नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पुष्प चढ़ा कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर उपस्थित इनेलो कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इनेलो नेताओं ने कहा कि ताऊ देवीलाल ने अपना पूरा जीवन किसानों व आम जनता के उत्थान के लिए संघर्ष किया। वह किसान, मजदूर व छोटे व्यापारियों के मसीहा थे। अपने जीवनकाल में उन्होंने अनेक नीतियां बना कर जनकल्याण के कार्य किए। यही नहीं उन्होंने सदैव कमजोर वर्ग की मदद की। उन्होंने कहा कि ताऊ देवीलाल ही हरियाणा के निर्माता थे और हरियाणा को एक नई पहचान उन्होंने ही दी। इस अवसर पर इनेलो हलका ग्रामीण अध्यक्ष पप्पू कानौंदा, शहरी अध्यक्ष पंडित खेमचंद भारद्वाज, पैक्स डायरेक्टर रामनिवास सैनी, राजबीर परनाला, पार्षद शशि, चरण सिंह राठी कोच, सतीश नंबरदार, जयविरेंद्र दलाल, युवा शहरी अध्यक्ष अरुण गोयल, तारीफ छिल्लर, महेंद्र राठी, नरेंद्र राठी, भूरा पहलवान, अशोक परनाला, राव कंवल सिंह, कुलविंद्र सिंह, सोनू सैनी, विपिन टाक, सूरजमल दलाल, अरुण स्वामी, भारत सैनी, सोमबीर पिहाल, राजसिंह वर्मा, राजपाल खत्री, बलराज, देवीलाल, ईश्वर नंबरदार, भूप सिंह राठी आदि मौजूद रहे।
