बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
भारतीय किसान संघ जिला अध्यक्ष सतीश छिकारा ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। अटल बिहारी वाजपेयी जी के सिद्धान्तों और उनके आदर्शों को याद करते हुए किसान नेता सतीश छिकारा ने कहा कि अटल जी ने भारत की उत्कृष्ट सेवा की। किसान नेता सतीश छिकारा ने कहा कि अटल जी को भारत हमेशा उनकी उत्कृष्ट सेवा और हमारे राष्ट्र की प्रगति के प्रयासों को याद रखेगा। उन्होंने कहा कि भारत जितना आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में जो कुछ हासिल करने जा रहा है वो सब अटल जी को समर्पित है। सतीश छिकारा ने कहा कि ये देश अटल जी के योगदान को कभी नहीं भुला सकता। उनके नेतृत्व में परमाणु शक्ति में भी देश का सिर ऊपर हुआ हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी नेता हों, संसद सदस्य हों, मंत्री हों या प्रधानमंत्री हों, अटल जी ने प्रत्येक भूमिका में आदर्श को स्थापित किया।
