बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह जून ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कारगिल युद्ध में शहीद हुए सभी वीर सैनिकों को नमन किया। विजय दिवस पर कारगिल शहीदों को नमन करते हुए विधायक राजेंद्र सिंह जून ने कहा कि यह भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है कि जब जब देश की सीमा पर दुश्मनों ने नजर डाली है तब- तब हमारे देश के वीर जवानों ने अपने अदम्य साहस व पराक्रम से दुश्मनों को कड़ा सबक सिखाते हुए युद्ध के मैदान में धूल चटाने का काम किया है। विधायक राजेंद्र सिंह जून ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए हमारे वीर सैनिकों ने हंसते-हंसते अपने प्राणों तक का बलिदान देने का काम किया है इसके लिए राष्ट्र सदा वीर शहीद सैनिकों का ऋणी रहेगा। विधायक राजेंद्र सिंह जून ने कहा कि हरियाणा वीर जवानों की धरती है। हरियाणा व झज्जर जिला की माटी से निकले वीर सैनिकों ने 1999 के कारगिल युद्ध में भी पाकिस्तान की सेना को मुहतोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तान को इस युद्ध में हराने का काम किया था। विधायक राजेंद्र सिंह जून ने कहा कि कारगिल विजय दिवस पर हम शहीद हुए सभी वीर सैनिकों को नमन करते हैं।
