बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
हरियाणा सरकार में पूर्व कृषि मंत्री रहे ओमप्रकाश धनखड़ को भारतीय जनता पार्टी का हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। बहादुरगढ़ भाजपा परिवार के सदस्यों ने झज्जर कार्यालय पर पहुंचकर पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ को पटके पहनाकर व फूलों के गुलदस्ते भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया।
भाजपा मीडिया प्रभारी सतबीर सिंह चौहान ने बताया कि भाजपा ही पूरे देश मे अकेली ऐसी पार्टी है जो निष्ठावान व साधारण से साधारण कार्यकर्ताओ को देश प्रदेश के सर्वोत्तम पद की जिम्मेदारी सौंपती है ओर इस नीति के हरियाणा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ इसके ताजा उदाहरण है। भाजपा में परिवारवाद की बजाय कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान दिया जाता है क्योंकि भाजपा वंशवाद कि नहीं कार्यकर्ताओं की पार्टी है। भाजपा नेताओं ने कहा कि ओमप्रकाश धनखड़ का संगठन व पार्टी में काम करने का दशकों पुराना लंबा राजनीतिक अनुभव है। उन्होंने किसान नेता के रूप में राष्ट्रीय किसान मोर्चा में किसानों के लिए संघर्ष किया है ओर किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर भी कुशल नेतृत्व कर चुके है।
भाजपा नेताओं ने भाजपा कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने झज्जर जिले में पहली बार मंत्री पद ओर अब प्रदेश अध्यक्ष पद देकर झज्जर जिले की जनता का सम्मान किया है। जिसके लिए हम सभी संगठन , पार्टी व सरकार के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते है। झज्जर कार्यालय पर पहुँचे सभी नेताओं व कार्यकर्ताओ ने एक सुर में कहा कि हमे पूर्ण विश्वास है कि ओमप्रकाश धनखड़ अपने अनुभव ओर कुशल नेतृत्व से पार्टी को भविष्य में शिखर पर ले जाने का काम करेंगे। पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, पूर्व विधायक नरेश कौशिक, जिला अध्यक्ष बिजेंद्र दलाल, हरियाणा ब्लॉक समिति एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष युद्धवीर भारद्वाज, दिनेश शेखावत, सतेंद्र पंवार (बोंद), सुनीता चौहान, रतन सागर,
जयपाल सराेहा, पप्पल मांडोठी, विजय शेखावत, अनिल सिंगल, नरेंद्र लोहचब के अलावा अनेक नेताओं व कार्यकर्ताओं ने झज्जर कार्यालय पर पहुँचकर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने की बधाई दी।