बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
गर्मी की मार झेल रहे लोगों को राहत मिली है। गुरुवार शाम से मौसम ने करवट बदली और बहादुरगढ़, एनसीआर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई। इस बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा बहादुरगढ़ में कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बारिश से गर्मी से निजात मिली हैं। उन्होंने कहा कि गर्मी के कारण बारिश के इंतजार में आमजन से लेकर किसान तक पलके बिछाए इंतजार कर रहा था। उन्होंने कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कार्यकर्ता अपनी कमर कस ले। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कार्यकर्ता ही कांग्रेस पार्टी की रीढ़ की हड्डी होते हैं। उन्होंने कहा कि आना वाला समय किसान, मजदूर व कमेरे वर्ग का हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों की जानकारी आमजन तक पहुँचाये। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 36 बिरादरी की पार्टी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में रुका हुआ प्रदेश के विकास का पहियाँ कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर दुबारा विकास के पथ पर दौड़ेगा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेंगी। उन्होंने इस दौरान मेहनती कांग्रेस कार्यकर्ताओ की पीठ भी थपथपाई। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बहादुरगढ़ के मशहूर पकौड़ों का स्टार ढाबे पर लुत्फ भी उठाया। इस अवसर पर प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह, पूर्व जिला परिषद चेयरमैन सतीश छिकारा, मास्टर पुरुषोत्तम छिकारा, सुनील अहलावत, कुलबीर, आंनद, वीरेंद्र दहिया, बंटी आदि मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस नेता सतीश छिकारा व अन्य पकौड़े खाते हुए।