बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि राहुल गांधी आम जनमानस के नेता हैं। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार ने ही देश की आजादी से पहले व आजादी के बाद भी देश हित में कुर्बानियां दी हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश में युवा शक्ति के प्रतीक हैं। पूर्व विधायक राजेंद्र जून ने जन्मदिन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की दीर्घायु की कामना की। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित लाला रामकंवार धर्मशाला के प्रांगण में कांगे्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सचिव सुरेंद्र छिल्लर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी के कुशल मार्गदर्शन में देश व हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में जनता की समस्याओं व हकों की आवाज को बुलंद कर एक मजबूत विपक्ष की भूमिका रहे है। सुरेंद्र छिल्लर ने बताया कि हरियाणा के कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर जनविरोधी भाजपा सरकार की गलत नीतियों की जानकारी देने का काम कर रहे है। सुरेंद्र छिल्लर ने कहा कि हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव में अगली सरकार कांग्रेस पार्टी की बनेगी। पूर्व चेयरमैन तेजबीर दलाल, मुख्तयारे, महेंद्र छिल्लर, किशन सिंह सैनी, धर्मबीर भगत, नारायण बराही, संजय पहलवान, सीटू बराही, अशोक नागर, राजू लडरावन, दयाचंद रंगा, चतर सिंह खत्री, राजेंद्र जून माजरा, राजबीर लोहचब, कृष्ण दलाल, सुरेंद्र दहिया, लालसिंह चौहान, भगत सिंह जून, नवीन बराही, धर्मपाल बोहत,मंजीत दहिया सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर उनकी दीर्घायु की प्रार्थना की।
फोटो कैप्शन:- केक काटकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता।
