बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
प्रदेश की जन हितेषी मनोहर सरकार द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान रिकॉर्ड विकास कार्य करवाए गए हैं ।लोकसभा के चुनाव में प्रदेश की जनता ने उन विकास कार्यों पर ही मोहर लगाई है जिसके फलस्वरूप प्रदेश की सभी लोकसभा सीटें भाजपा ने जीती है और आने वाले विधानसभा चुनाव में भी भाजपा 75 प्लस सीटें जीतेगी। यह भाजपा किसान मोर्चा की युवा किसान समिति के प्रदेश संयोजक नवीन बंटी ने शहर के झज्जर रोड स्थित शक्ति नगर कॉलोनी में जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों को भाजपा सरकार की जन हितेषी नीतियों की जानकारी देते हुए कहीं। जनसंपर्क अभियान के दौरान बिजेंद्र, दिलबाग, अनूप दलाल, मुंशीराम, राजेंद्र सिंह, आजाद सिंह, रामकंवार, मुख्तयार सिंह, जगत सिंह, कवर सिंह, कृष्ण, जयप्रकाश, हिमांशु, सचिन, मौसम, अभि,राहुल, आयुष सहित अनेक गणमान्य कॉलोनी वासियों ने प्रदेश संयोजक नवीन जोरदार का फूलमालाओं से स्वागत किया व बुजुर्गों ने आशीर्वाद दिया।
कॉलोनी वासियों को संबोधित करते हुए नवीन सोलधा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश में बहुत विकास कार्य हुए हैं। हरियाणा प्रदेश में हर वर्ग को आगे रखकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ईमानदारी और कार्य कुशलता का परिचय दिया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा का चहुंमुखी विकास हुआ है। मनोहर सरकार में अब हरियाणा भ्रष्टाचार, भाई भतीजावाद, असमान विकास, धांधलेबाजी वाला प्रदेश नहीं रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा में 10 की 10 लोकसभा सीट पर जीत का परचम लहराया है। नवीन बंटी ने कहा कि प्रदेश में वंशवाद, परिवारवाद तथा झूठ, लूट व फूट की राजनीति करने वालों को प्रदेश की जनता ने अपनी वोट की ताकत से लोकसभा चुनाव में पूरी तरह से नकारकर संदेश दे दिया है कि अब जनता को विपक्ष गुमराह नहीं कर सकता।
प्रदेश संयोजक नवीन बंटी ने कहा कि लोकसभा चुनाव की तरह हरियाणा में भी आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा 75 प्लस सीटे जीतकर प्रचंड बहुमत के साथ दोबारा से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल हरियाणा प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने सभी 90 विधानसभाओं का दौरा कर बिना किसी भेदभाव के करोड़ों रुपए की विकास योजनाओं पर काम किया है। हरियाणा आयुष्मान भारत योजना लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन चुका है। भाजपा सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में हरियाणा प्रदेश के हर क्षेत्र में उन्नति हुई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश तरक्की की राह पर अग्रसर है। प्रदेश की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में विकास व तरक्की की बयार को जारी रखने का आशीर्वाद भाजपा सरकार को देने का पूरी तरह से मन बना चुकी है।
फोटो कैप्शन :- शक्ती नगर में जनसंपर्क अभियान के दौरान कालोनीवासियों के साथ प्रदेश संयोजक नवीन सोलधा।