बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
पूरे देश में एनडीए गठबंधन को 354 सीटों का रिकार्ड बहुमत मिलने व हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा किसान मोर्चा हरियाणा की युवा किसान समिति के प्रदेश संयोजक नवीन सोलधा बंटी ने कार्यकर्ताओं के साथ लड्डू बांटकर खुशी मनाई। सेक्टर 2 कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी प्रदेश संयोजक नवीन सोलधा का मुंह मीठा कराकर हरियाणा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत की बधाई दी। इस अवसर पर नवीन सोलधा व कार्यकर्ताओं ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के जयकारें भी लगाए। जीत की खुशी मनाने के उपरांत नवीन सोलधा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हरियाणा की जनता ने लोकसभा चुनाव में 10 सीटों पर भाजपा को आशीर्वाद देकर प्रदेश की राजनीति से वंशवाद की राजनीति पर अंकुश लगाने का काम किया है जिसके लिए प्रदेश की जनता बधाई की पात्र है। नवीन सोलधा ने कहा कि पूरे देश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकासपरक सोच, आंतकवाद पर करारी चोट करने, देश की सुरक्षा को लेकर लिए गए फेसलों पर अपनी मुहर लगाते हुए एनडीए को 354 सीटे देकर दोबारा से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का जनादेश दे दिया है।
प्रदेश संयोजक नवीन सोलधा ने कहा कि हरियाणा की जनता ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल द्वारा प्रदेश में करवाए जा रहे विकास कार्यों से खुश होकर प्रदेश की जनता ने हरियाणा की सभी 10 सीटों पर कमल खिलाने का काम किया है। नवीन सोलधा ने कहा कि रोहतक लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी डा. अरविन्द शर्मा की 7305 वोटों से जीत ने साबित कर दिया है कि अब वंशवाद की राजनीति नहीं चलेगी। भाजपा सांसद डा. अरविन्द शर्मा रोहतक संसदीय क्षेत्र की अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी व निष्ठा से निभाएंगेे। नवीन सोलधा ने कहा कि रोहतक लोकसभा सीट पर हरियाणा में पहली बार कमल खिलाने वाली रोहतक संसदीय क्षेत्र की जनता विशेष बधाई की पात्र है ओर यह ऐतिहासिक जीत रोहतक संसदीय क्षेत्र की जनता की जीत है। नवीन सोलधा ने कहा कि हरियाणा लोकसभा चुनाव में जिस प्रकार से कांग्रेस, जजपा, इनेलो, लोसुपा/बसपा के प्रत्याशियों को जनता ने नकार दिया है इसी तरह आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी रिकार्ड बहुमत के साथ हरियाणा में भाजपा की सरकार बनना तय है।
फोटो कैप्शन:- भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर प्रदेश संयोजक नवीन सोलधा का मुंह मिठा कराकर जीत की बधाई देते हुए भाजपा कार्यकर्ता।

नवीन सोलधा ने एनडीए गठबंधन की ऐतिहासिक जीत पर बांटे लड्डू
-
Previous
*एक बार फिर से मोदी सरकार :* *राष्ट्रहित में 36 बिरादरी ने दिया भाजपा को समर्थन : कौशिक* – *विधायक नरेश कौशिक के नेतृत्व में बहादुरगढ़ में निकला विजय जुलूस* – *रोहतक लोस से डा.अरविंद शर्मा के सांसद बनने में निभाई हलके ने अहम जिम्मेवारी* – *भाजपा की जीत से उत्साहित विधायक बोले, मोदी है तो सब मुमकिन है*