बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष व पार्षद डा. नीना सतपाल राठी ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि वह कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी की लोकप्रियता से बौखलाई हुई है। इसीलिए प्रियंका गांधी को बहादुरगढ़ शहर के अंदर से आने की अनुमति नहीं दी गई। क्योंकि भाजपा को डर था कि प्रियंका गांधी अपनी लहर से भाजपा को उड़ा ले जाएगी और चुनाव में उनका सूपड़ा साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि रोहतक में दीपेंद्र हुड्डा के रोड शो में उमड़े भारी जनसैलाब उमड़ा। रोड शो की सफलता से भाजपा बुरी तरह से घबराई हुई और 12 मई को लोग अपनी वोट की ताकत कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा को चौथी बार भारी मतों से जीताने का रिकार्ड भी कायम करेंगे।
यही कारण है कि भाजपा ने प्रियंका गांधी को शहर के अंदर से आने की परमिशन नहीं दी। डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि महिलाओं में रोहतक लोकसभा के उम्मीदवार दीपेंद्र हुड्डा के प्रति उत्साह है कि उन्हें भारी मतों से विजयी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बहादुरगढ़ में प्रियंका गांधी व दीपेंद्र सिंह हुड्डा के आने को लेकर उनकी अगुवानी व अभिनंदन करने के लिए हजारों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में पूरा जोश व उत्साह रहा। इससे साफ प्रतीत होता है कि लोगों में कांग्रेस के प्रति कितना क्रेज है। कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा के समर्थन में उन्होंने लोगों से वोट भी मांगें और डोर टू डोर कार्यक्रम भी किया।
उन्होंने मतदाताओं से आह्वान किया कि वे अपने मत को प्रयोग जरूर करें और 12 मई को होने वाले मतदान में कांग्रेस के पक्ष में वोट डालें। उन्होंने कहा कि दीपेंद्र हुड्डा अपने कार्यों के चलते लोगों में लोकप्रिय नेता हैं। उन्होंने रोहतक लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की झड़ी लगवाने का कार्य किया। अपनी विकासात्मक सोच के चलते उन्होंने बहादुरगढ़ समेत अन्य क्षेत्रों में खूब विकास कार्य करवाए। उनकी कार्यों की बदौलत ही वे अब वोट मांग रहे हैं। ऐसे में हमारा भी नैतिक फर्ज बनता है कि जिसने क्षेत्र को विकास की पटरी पर दौड़ाया है उसे वोट जरूर दें। डा. नीना सतपाल राठी ने डोर टू डोर अभियान के बाद दिल्ली-रोहतक रोड स्थित अपने
कार्यालय पर मीटिंग कर 12 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां भी लगाई।
बाक्स-1
भाजपा से हर वर्ग परेशान
प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि भाजपा से आमजन, किसान, व्यापारी सब परेशान हैं। देश में सिर्फ बड़े उद्यमियों के कर्जे माफ हुए हैं। किसानों को नहीं। उन्होंने कहा कि जब भाजपा की सरकार बनी तो वादा किया गया था कि हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार दिए जाएंगे, मगर पांच करोड़ लोगों का रोजगार छिन गया। नोटबंदी से शहरों में रोजगार घट गया। नौजवान जब शहर से गांव लौटे तो गांवों में भी रोजगार नहीं मिला। उन्होंने कहा कि किसान कर्ज में डूब रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता कभी भी प्रचार में ये बात नहीं करते कि उन्होंने अपने वादे क्यों पूरे नहीं किए, बस वो दूसरी बातों के
बारे में कहते रहते हैं। भाजपा अपनी असफलता छुपा रही है। केवल झूठ व जुमलों की राजनीति करने का कार्य हो रहा है। लेकिन लोग अब इनके बहकावे में नहीं आने वाले। वे लोकसभा व विधानसभा चुनाव में फिर से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों को जीत दिलाकर आमजन का ख्याल रखने वाली कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने का कार्य करेंगे। इस मौके पर कांग्रेस शहरी अध्यक्ष राकेश देवी हुड्डा, ग्रामीण अध्यक्ष रेखा दलाल, संतोष देवी, भावना, राजरानी, शकुंतला, सुमन, कविता, मोनिका, नीलम, कविता समेत काफी महिला कार्यकर्ता मौजूद रही।
–-फोटो कैप्शन : दिल्ली-रोहतक रोड पर कार्यकर्ताओं की मीटिंग के बाद कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा के लिए डोर टू डोर अभियान के तहत वोट मांगते हुए प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. नीना सतपाल राठी।