बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
रेलवे रोड स्थित शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में दूसरा लक्ष्मीबाई कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ। इसमें काफी संख्या में लड़कियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। दंगल को देखने के लिए कुश्ती खेल प्रशसंकों की खूब भीड़ रही। दंगल में मुख्यातिथि के तौर पर कांग्रेस पंचायती राज प्रकोष्ठ के महासचिव सतपाल राठी ने शिरकत की। उनका यहां पहुंचने पर आयोजकों की ओर से पगड़ी बांधकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। उधर सतपाल राठी ने आयोजकों को अपनी नेक कमाई में से 11 हजार रुपये की आर्थिक मदद भी की।
सतपाल राठी ने कुश्ती दंगल के दौराल लड़कियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आज हर क्षेत्र में लड़कियां अपनी प्रतिभा का डंका बजा रही है। चाहे वह खेल का मैदान हो या फिर कुश्ती, विज्ञान, चिकित्सा व अन्य क्षेत्र। हर जगह लड़कियां अपनी विशेष उपलब्धि प्राप्त करते हुए समाज को भी गौरवांवित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि लडक़ों व लड़कियों में किसी तरह का कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। कुश्ती खेलों में लड़कियों ने न केवल प्रदेश, देश बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर अपना, परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन करने का कार्य किया है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सतपाल राठी ने कहा कि कुश्ती जो कि प्राचीन खेल है। कुश्ती व दूसरे अन्य खेलों के प्रति आज युवाओं में काफी क्रेज है। प्रतिस्पर्धा के इस दौर में हम अपनी
प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए पदक जीत सकते हैं। हमें अनुशासन में रहकर व खेल भावना से ही खेलों में भाग लेना चाहिए। सतपाल राठी ने युवाओं से आह्वान किया कि वे सामाजिक बुराईयों के खिलाफ भी आवाज उठाते रहें और नशे की लत से दूर रहें। क्योंकि नशा न केवल मनुष्य के जीवन को खोखला बना देता है बल्कि उसके परिवार को आर्थिक संकट का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में हमें नशे की लत से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाते रहना चाहिए। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला चेयरमैन असलम खान, रोहतास मलिक, मोंटी सौलधा, मनोज हुड्डा के अलावा आयोजककर्ता व अन्य अतिथि भी मौजूद रहे।
–फोटो कैप्शन : दंगल के दौरान लड़कियों की कुश्ती शुरु करवाते हुए कांग्रेस पंचायती राज प्रकोष्ठ महासिचव सतपाल राठी व अन्य।
