बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की धर्मपत्नी एवं सांसद दीपेन्द्र हुड्डा की मां आशा हुड्डा ने कहा कि देश की आबादी का आधा हिस्सा यानि महिलाएं आज भी अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने पर मजबूर है। लगातार बढ़ते अपराधों पर रोकथाम और महिला सुरक्षा की आवाज बुलंद करने के लिए महिलाओं को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी। वे बहादुरगढ़ के लाइनपार क्षेत्र में आयोजित महिला अधिकार महासम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि शामिल होने पहुंची।
शुक्रवार को लाइनपार क्षेत्र के न्यू नेता जी नगर में महिला कांग्रेस की ओर से महिला अधिकार महासम्मेलन का आयोजन किया गया। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्रा चौहान की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम महिला अधिकारों की आवाज जोरशोर से बुलंद की गई। महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पार्षद डा. नीना सतपाल राठी की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश महिला कांग्रेस प्रभारी अनूपमा रावत विशिष्ठ अतिथि के तौर पर शामिल हुई जबकि नंदिता हुड्डा, अनीता नैन, रुचि शर्मा, सत्यबाला गुलिया व राकेश देवी आदि ने शिरकत की। डा. नीना सतपाल राठी ने मुख्याथिति आशा हुड्डा, अनुपमा रावत व सुमित्रा चौहान आदि को स्मृतिचिह्न, मां दुर्गा की चांदी की प्रतिमा व शाल भेट कर सम्मानित किया। मुख्याथिति आशा हुड्डा ने दीप प्रज्जवलित कर पुलवाला के शहीदों को नमन किया। इसके बाद गुब्बारें उड़ाकर महिला सम्मेलन का शुभांरभ किया। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सतपाल राठी ने फूलों की बड़ी माला पहनाकर सभी महिला नेत्रियों का स्वागत किया। महिला नेत्रियों ने कार्यक्रम में एक तरफ बढ़ते अपराधों पर चिंता जताई तो दूसरी तरफ महिला सुरक्षा में बरती जा रही लापरवाही पर नाराजगी जताई। महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महज घोषणों या झूठे आश्वासनों से महिलाओं के हितों को सुरक्षित नहीं रखा जा सकता। इसके लिए मजबूत इच्छा शक्ति और कड़ाई से निर्णय लेने की जरूरत है। जिसमें भाजपा सरकार पूरी तरह विफल नजर आ रही है। महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी अनूपमा रावत ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह की कांग्रेस सरकार में महिला अधिकारों की पैरवी जोरदार तरीके से हुई। जिसका परिणाम है कि हर क्षेत्र में महिलाओं को प्रतिनिधितत्व मिला और महिला सुरक्षा की दिशा में कारगर कदम उठाए गए। मगर भाजपा सरकार इस मामले में पूरी तरह फेल रही। इस मौके पर नंदिता हुड्डा, अनीता नैन, रुचि शर्मा, सत्यबाला गुलिया व राकेश देवी ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता समुन्द्र राठी, राजपाल आर्य, राजू नागपाल, राज गुलिया, सुरेन्द्र खत्री, कैप्टन मान सिंह, पार्षद रवीन्द्र जाखड़, समुन्द्र सहवाग, सत्यनारायण गोदारा आदि मौजूद रहे।
बाक्स-1
सी.एम. पर साधा निशाना
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सतपाल राठी के निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत की। आशा हुड्डा ने सी.एम. खट्टर पर निशाना साधते हुए कहा कि महिला अधिकारों की रक्षा के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण होना बेहद आवश्यक है। जो व्यक्ति महिलाओं के पहनावे पर आपत्ति जनक टिप्पणी करे उससे महिलाएं अपनी सुरक्षा की उम्मीद भला किस प्रकार कर सकती हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि मुख्यमंत्री बताएं कि जब 3-6 साल की बच्ची से दुराचार होता है तो उनकी कहां गलती होती है। उन्होंने कहा कि हुड्डा सरकार में महिलाओं की शिक्षा से लेकर सुरक्षा तक के उपाय पूरी गंभीरता से किए गए। जबकि भाजपा सरकार में न तो महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हुई और न ही शिक्षा को लेकर कोई कदम उठाया गया। यही कारण है कि भाजपा सरकार में न तो किसी स्कूल का अपग्रेडेशन हुआ है और न ही कोई नया महिला कालेज लाया गया है। उन्होंने भाजपा के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं अभियान को विफल करार दिया।
बाक्स-2
सम्मेलन में उमड़ी हजारों महिलाओं की भीड़
प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पार्षद नीना राठी की एक आवाज में हजारों महिलाएं सम्मेलन में शामिल हुई। महज 2 दिन के समय में कांग्रेस नेत्री नीना राठी से कार्यक्रम में भीड़ जुटा कर अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। महिला सम्मेलन में उमड़ी भीड़ को देख कर मंचासीन आशा हुड्डा, प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुमित्रा चौहान व नीना राठी गदगद नजर आई।
फोटो कैप्शन1-महिला सम्मेलन में मंचासीन मुख्यातिथि आशा हुडा व उमड़ी भीड़।
फोटो कैप्शन2,3-कार्यक्रम में मुख्यातिथि आशा हुड्डा का स्वागत करती नीना राठी व अन्य।
फोटो कैप्शन4-पत्रकारों से बातचीत करती आशा हुड्डा, अनूपमा रावत, सुमित्रा चौहान व नीना राठी।


