बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
कांग्रेस के महिला शक्ति एप से जोडऩे के लिए गांव आसौदा में एक कार्यक्रम हुआ। इसमें प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष व पार्षद डा. नीना सतपाल राठी ने मुख्य अतिथि के तौर शिरकत की। यह कार्यक्रम बहादुरगढ़ की ग्रामीण महिला अध्यक्ष रेखा की अध्यक्षता में हुआ। इसमें काफी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत के दौरान पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि देकर व दो मिनट का मौन रखकर की गई। मुख्यातिथि ने झज्जर जिले के गांव बाढ़सा से एम्स के स्थानातंरित किए जाने को लेकर भी उन्होंने भाजपा सरकार की कड़े शब्दों में निंदा की और कहा कि यह सरकार लोगों की सुविधाएं देने की बजाय उन्हें वंचित करने का काम कर रही है।
अपने संबोधन में डा. नीना सतपाल राठी ने महिलाओं से आह्वान किया कि वे जुमलों व झूठे सपने दिखाने वाली भाजपा सरकार को अपनी वोट की ताकत से सत्ता से बाहर करने का कार्य करें और फिर से आमजन का ध्यान रखने वाली कांग्रेस पार्टी को केंद्र व प्रदेश में सत्ता में काबिज करने के लिए एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की ओर से लांच हुए महिला शक्ति एप के बारे में विस्तार से ग्रामीण महिलाओं को बताया।
साथ में कहा कि वे इस एप के जरिये सीधे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से सीधा संवाद कर सकते हैं और उन्हें अपने सुझाव भी दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस एप के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ-साथ राजनीति में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो, उन्हें उनके पूरे अधिकार मिले इसको लेकर जागरूक करने का कार्य पार्टी की ओर से किया जा रहा है। प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पार्षद डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि भाजपा ने हमेशा झूठ की राजनीति करके लोगों को गुमराह करने का काम किया है। आमजन के हितों से कोई
लेना देना नहीं। न तो बुजुर्गों व अन्य लोगों को समय पर पेंशन मिलती और न ही राशन डिपो पर समय पर राशन उपलब्ध होता। हर कार्य भाजपा राज में अटक रहे हैं और आमजन परेशान है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा ने जो वायदे किए थे उनमें से कोई भी वायदा धरातल पर पूरा नहीं किया। न तो कालाधन वापस आया है और न ही लोगों के खातों में 15-15 लाख रुपये। यह जुमला केवल लोगों की वोट हथियाने का था। आज भाजपा सरकार से हर वर्ग के लोग परेशान हैं। आज लोगों को छला जा रहा है और एक-दूसरे के मन में जहर घोलने का काम भाजपा की ओर से किया जा रहा है। प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने व उनके पार्टी में महासचिव बनाए जाने से भाजपा डर सता रहा है कि आने वाले चुनाव में कहीं भाजपा सत्ता से बाहर न हो जाए और फिर से कांग्रेस की सरकार न बन जाए। ऐसे में प्रियंका गांधी को लेकर ओच्छी राजनीति भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की ओर से की जा रही है। जो कि बेहद गलत है। डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि महिलाओं की राजनीति में 33 प्रतिशत भागीदारी होनी चाहिए और सरकार को स्पेशल लोकसभा में यह प्रस्ताव पारित करना चाहिए ताकि आगामी चुनाव में
महिलाएं बढ़चढ़ कर राजनीति में भाग लेकर महिलाओं की सशक्त आवाज बनकर उनके हकों को पूरजोर तरीके से उठा सके। उन्होंने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों पर जमकर घेरा और कहा कि नोटबंदी का फैसला गलत था। इससे अर्थव्यवस्था कमजोर हुई वहीं बेरोजगारी भी बढ़ी। यही नहीं कच्चे तेल के रेट सस्ते होने के बाद भी पेट्रोल-डीजल के दाम भी लगातार बढ़ाकर किसान, व्यापारी व आमजन की कमर तोडऩे का काम किया गया। पेट्रो पदार्थों को जीएसटी के दायरे में न नहीं लाया गया है। उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि भाजपा देश को गुलाम बनाने की साजिशे रच रही है। विपक्ष की आवाज को किसी न किसी तरह से दबाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोग अब कांग्रेस शासनकाल को फिर से याद करने लगे है और आगामी चुनाव में फिर से कांगे्रस को सत्ता सौंपने का मन बना चुके है इस मौके पर महिला कांग्रेस की शहरी अध्यक्ष राकेश देवी, महिला कांग्रे्रस ग्रामीण अध्यक्ष रेखा, ज्योति, अनुपमा, शीला, रानी, बाला, राजेश, भतेरी, पिंकी के अलावा सतपाल राठी, मोंटी सौलधा, रोहतास मलिक, मनोज हुड्डा, राहुल समेत कई अन्य भी मौजूद रहे।
–फोटो कैप्शन : गांव आसौदा में कांग्र्रेस के महिला शक्ति एप व पार्टी की नीतियों के बारे में बताते हुए प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. नीना सतपाल राठी।
–फोटो कैप्शन : गांव आसौदा में महिलाओं को संबोधित करते हुए प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पार्षद डा. नीना सतपाल राठी।
