बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
भाजपा सरकार पिछले चार साल से हरियाणा प्रदेश का चहुंमुखी विकास करवाकर जनकल्याणकारी नीतियां लागू करके सभी वर्गों को खुशहाल करने का काम कर रही है। भाजपा ने विकास व सुविधाओं के जो वादे प्रदेश की जनता से किए थे उन्हें धरातल पर साकार करने का काम प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल की अगुवाई में प्रदेश सरकार कर रही है। यह बात युवा किसान समिति भाजपा किसान मोर्चां हरियाणा के प्रदेश संयोजक नवीन सौलधा बंटी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। नवीन सौलधा ने कहा कि जींद विधानसभा के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कृष्ण मिढ़ा 100 प्रतिशत जीत दर्ज करेंगे। जिस तरह के काम पिछले 4 साल में मनोहर सरकार ने विकास के ,पारर्दशिता के, गरीबी उन्मूलन के व अंत में बैठे व्यक्ति के विकास और हर वर्ग को खुशहाल करने के लिए जो कार्यं अभी तक किए हैं उनके दम पर सरकार जींद उपचुनाव में उतरी हैं और जींद उपचुनाव में केवल विकास ही एकमात्र नारा है, जिसके दम पर भाजपा प्रत्याशी कृष्ण मिढ़ा अन्य प्रत्याशियों को जींद की जनता के आशीर्वाद से हराकर हरियाणा विधानसभा में पहुंचेंगे। प्रदेश संयोजक नवीन सौलधा ने कहा की जिस तरह से 5 नगर निगमों में भारतीय जनता पार्टी के मेयर एक तरफा चुनाव में चुने गए विपक्ष के सभी उम्मीदवार धराशाईं हो गए। भारतीय जनता पार्टी के 5 के 5 मेयर इतनी वोटो से जीते जितना की एक विधानसभा के उम्मीदवार के पास भी इतनी वोट नहीं मिलती, यह केवल और केवल नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों व सीएम मनोहर सरकार की विकास वाली राजनीति का एकमात्र उदहारण लोगों के सामने है। नवीन सौलधा ने कहा कि वे कार्यकर्ताओं के साथ जींद पहुंचकर पार्टी प्रत्याशी कृष्ण मिढ़ा के पक्ष में चुनाव प्रचार प्रसार करके उन्हें जीताने का काम करेंगे।
फोटो कैप्शन:- पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश संयोजक नवीन सोलधा।
