बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं वार्ड 30 से पार्षद डॉ. नीना सतपाल राठी के कार्यालय पर बुधवार को नववर्ष, लोहड़ी व मकर सक्रांति के उपलक्ष्य में भजन कीर्तन व महिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पंचायती राज प्रकोष्ठ के महासचिव सतपाल राठी ने कार्यक्रम में भाग लेने वाली 500 महिलाओं के अलावा अनेक पुरुषों का सम्मान करते हुए उन्हें शॉल व चद्दर भेंट कर उनके स्वस्थ, समृद्ध जीवन व उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ में इस चुनावी वर्ष में कार्यकर्ताओं से संगठित होने व कांग्रेस पार्टी के पक्ष में प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया। ताकि कांग्रेस की देश व प्रदेश में सरकार बनाने में वे महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सके।
कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में पूरा उत्साह देखने को मिला। वार्ड के अलावा अन्य क्षेत्रों से आई महिलाओं ने भजन कीर्तन कर माहौल का भक्तिमय भी बना दिया। काफी महिलाएं भजनों पर झूमती दिखी। भजन कीर्तन के दौरान काफी पुरुष भी मौजूद रहे। इस दौरान महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए सतपाल राठी ने कहा कि उनका वार्ड शहर के सभी वार्ड से हटकर है क्योंकि यहां पर कार्यकर्ता संगठित होकर एक आवाज पर खड़े हो जाते हैं और उनका पूरा साथ देते हैं। उन्होंने वार्डवासियों व कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वर्ष 2019 जो कि चुनावी साल है। ऐसे में इस वर्ष हमें और अधिक संगठित होकर कांग्रेस पार्टी को फिर से सत्ता में लाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोडऩा होगा और पार्टी के संगठन को मजबूत आधार देना होगा। लोकसभा व विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशियों को जीताने के लिए अभी से अपनी कमर कसनी होगी और पार्टी के प्रचार-प्रसार पर जोर देना होगा। बहादुरगढ़ पार्षद संघ के प्रधान समुंद्र सहवाग ने कहा कि लोगों का पूरा प्यार व समर्थन प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. नीना राठी को मिलता रहता है क्योंकि वे उनके अधिकारों, हकों को लेकर वह खूब संघर्ष करते हुए आवाज उठाने से पीछे नहीं हटती। हर वक्त वार्डवासियों व कार्यकर्ताओं के बीच में रहकर उनको जनसुविधाएं व उनका हक दिलाने के लिए प्रयत्नशील रहती हैं। साथ में महिलाओं को सशक्त बनाने, राजनीति में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कराने समेत सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लगातार आवाज उठाती रहती है। महिला कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने में भी वे दिन-रात लगी रहती है। उनकी कार्यशैली से हर वर्ग के लोग खुश है और जिसके कारण दिनोंदिन उनकी लोकप्रियता बढ़ती जा रहा है। महिला सम्मेलन के दौरान पूर्व पार्षद संतोष देवी, बीरो, कांग्रेस शहरी अध्यक्ष राकेश देवी, पूनम, कमलेस, फूलवती, सुमन, चंद्रकला, कांता, चमेली समेत कई अन्य महिलाओं ने कहा कि डा. नीना सतपाल राठी में किसी भी कार्य को मूर्त रूप देने का पूरा जज्बा है और वे आमजन के साथ-साथ खासतौर पर महिलाओं को आगे ले जाने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करती रहती है। वह अपने दृढ़ संकल्प के साथ उनको उनका पूरा हक दिलाने के लिए संघर्ष करती रहती हैं। इस मौके पर बहादुरगढ़ पार्षद संघ के प्रधान समुंद्र सहवाग, राजू नागपाल, पूर्व प्रधान राज गुलिया, रोहतास मलिक, मनीष गहलोत, मनोज हुड्डा समेत काफी अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
खुशहाली का प्रतीक होते है त्यौहार
कांग्रेस पंचायती राज प्रकोष्ठ महासचिव सतपाल राठी ने कार्यक्रम में पहुंची सभी महिलाओं व पुरुषों का अभिनंदन किया। उन्होंने नव वर्ष, लोहड़ी व मकर संक्रांति की बधाई भी दी। साथ में कहा कि लोहड़ी व मकर सक्रांति पर्व जो कि समृद्धि व खुशहाली का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में पर्वों का बहुत महत्व है। कोई न कोई पर्व हमें आपसी सौहार्द, भाईचारा मजबूत करने व मिलजुल कर पर्व की खुशियां मनाने के लिए हमें प्रेरित करते रहते है। साथ में पर्व हमें सामाजिक सद्भावना के साथ हमें मिलजुल कर आगे बढऩे की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि परस्पर मिलते रहना और एक दूसरे की खुशियों को बांटना ही त्यौहार का दूसरा नाम है। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों को जड़ से खत्म करने का आह्वान किया। साथ में बेटियों को जीवनदान देने, उनको शिक्षित करने के लिए भी लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बेटियां समाज का दर्पण है। बेटियों को हर क्षेत्र में आगे लाने के लिए हमें उन्हें प्रोत्साहित करते रहना चाहिए। कन्या भू्रण हत्या पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए आमजन को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि बेटा-बेटी में कोई अंतर नहीं समझना
–फोटो कैप्शन : कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस पंचायती राज प्रकोष्ठ महासचिव सतपाल राठी।
