बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
राजस्थान छत्तीसगढ़ में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार
बनने पर पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून ने खुशी जताते हुए कहा कि इन तीन
राज्यों में कांग्रेस को जनता से मिले जनादेश से स्पष्ट हो गया है कि
हरियाणा में भी 2019 में जनता के जनादेश से कांग्रेस की सरकार बनेगी।
पूर्व विधायक राजेंद्र जून ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तीन राज्यों में
कांग्रेस की जीत की बधाई देते हुए कहा कि इस जीत से यह साफ हो गया है कि देश व हरियाणा प्रदेश की जनता ने भाजपा की झूठ और लूट की राजनीति पर अपनी वोट की ताकत से अंकुश लगाने का काम किया है। जनता ने भाजपा को नकारकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर जनविरोधी भाजपा को स्पष्ट संदेश दिया है कि अब जनता उनके किसी भी बहकावे में आने वाली नहीं है। राजेंद्र जून ने
कहा कि भाजपा गाय, गीता व मंदिर निर्माण के मुद्दे को लेकर सत्ता में आई और आज इन तीनों मुद्दों पर देश की जनता के साथ पूर्ण रूप से धोखा देने का काम कर रही है। राजेंद्र जून ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार भी अपने चार साल से ज्यादा के कार्यकाल में प्रदेश की जनता से किए गए अपने चुनावी वादों में से एक ही वादा पूरा करने में सफल नहीं हुई है इसलिए हरियाणा की जनता विधानसभा चुनाव का बेसब्री से इंतजार कर रही है ताकि भारतीय जनता पार्टी को हरियाणा की सत्ता से बाहर कर वादाखिलाफी करने का करारा सबक
सिखाया जा सके।
फोटो कैप्शन:- राजेंद्र सिंह जून, पूर्व विधायक।
