बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
पांच राज्यों की चुनावी श्रृंखला में तीन राज्यों जिनमें मध्यप्रदेश, राजस्थान व कांग्रेस की शानदार जीत पर हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. नीना सतपाल राठी के कार्यालय पर लड्डू बांटकर पार्टी की जीत का जश्न मनाया गया। कांग्रेस की जीत को लेकर कार्यकर्ताओं में खूब उत्साह देखने को मिला। कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कहा कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों में राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री होंगे। केंद्र व प्रदेश में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। क्योंकि लोग कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में ही अपना स्वर्णिम भविष्य देख रहे हैं।
डा. नीना सतपाल राठी ने कार्यकर्ताओं के साथ जीत की खुशी सांझा करते हुए कहा कि देश में झूठ व लूट की राजनीति का सूपड़ा साफ हो गया है। लोगों को गुमराह करके सत्ता में आने वाली भाजपा को इन चुनावों में मतदाताओं ने कड़ा सबक सिखाने का काम किया है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा की जनविरोधी व गलत नीतियों का ही परिणाम है कि पांच राज्यों में हुए चुनावों में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। लोगों ने कांग्रेस पार्टी में फिर से अपना विश्वास जताया है और 3 राज्यों में कांग्रेस पार्टी का ही कब्जा कायम हुआ है। जबकि अन्य दो राज्यों में भी कांग्रेस की स्थिति काफी बेहतर हुई है। डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल जुमलों की राजनीति करते रहे। देश व प्रदेशों के विकास को लेकर कोई कारगर कदम नहीं उठाए गए। बल्कि भाजपा की गलत व जनविरोधी नीतियों के कारण ही आज मतदाताओं ने उसे सत्ता से बाहर करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की 60 सीटों पर हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस से जुड़ी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रचार अभियान में पूरा जोर लगाया हुआ था। इनमें से अधिकांश सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत हुई है। संगठित होकर जिन नेताओं व कार्यकर्ताओं ने इन चुनावों में पार्टी की मजबूती के लिए कार्य किया है उनका भी महिला कांग्रेस की ओर से डा. नीना सतपाल राठी ने आभार जताया है। डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि अब आगामी चुनावों में भी केंद्र व हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। क्योंकि भाजपा राज से हर वर्ग के लोग परेशान है। महिलाओं के साथ अपराध बढ़ेे है और उनकी सुरक्षा तक सुनिश्चित नहीं है। महिलाओं व अन्य वर्ग के लोग भाजपा से पूरी तरह से नाखुश है। महिलाओं के प्रति अशोभनीय बातें करना, जीएसटी लागू करना, नोटबंदी करना, महंगाई बढ़ाना व देश व प्रदेशों में विकास पर ध्यान न दे कर लोगों को झूठ व जुमलों से गुमराह करने के कारण आज भाजपा का सूपड़ा साफ हुआ है। राजस्थान, मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की शानदार जीत पर लड्डू बांटकर जश्न मनाने वालों में वरिष्ठ कांगे्रसी नेता सतपाल राठी, असलम खान, राजू नागपाल, मनोज हुड्डा, रोहतास मलिक, राहुल, प्रदीप, मलिक, मोंटी, रामजतन,
रामलली, दशरथ कुमार, गंगाराम व रोहित समेत अनेक कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे।
–फोटो कैप्शन : तीन राज्यों में कांग्रेस की जीत पर लड्डू बांटकर खुशी जताते हुए प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. नीना सतपाल राठी व अन्य।
