बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
भाजपा किसान मोर्चा हरियाणा युवा समिति के प्रदेश संयोजक नवीन सौलधा रविवार को रामभक्तों के साथ दिल्ली में आयोजित धर्म संसद में भाग लेने के लिए दिल्ली के रामलीला मैदान पर पहुंचे। नवीन बंटी की अगुवाई में सैकड़ों रामभक्तों ने जय श्रीराम…. के जयकारोंं से वातावरण को गुंजायमान करते हुए दिल्ली में आयोजित विराट धर्म संसद हेतु कूच किया। प्रदेश संयोजक ने रामभक्तों से कहा कि दिल्ली के रामलीला मैदान पर आयोजित विराट धर्म सभा में देश के आम आदमी व रामभक्तों की भावना जानकर अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर के भव्य मंदिर के निर्माण के लिए केंद्र सरकार से संसद में कानून बनाने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम हिदुओं की आस्था के प्रतिक है। मर्यादा पुरषोतम भगवान श्रीराम का जीवन दर्शन हिन्दुओंसहित सभी धर्मों के लोगों के लिए प्रेरणादायक व पथ प्रदर्शक है। नवीन सौलधा ने कहा कि मंदिर को लकर माननीय न्यायालय में केस चला हुआ है और न जाने कितने वर्षों में इस पर फैसला आए। करोड़ो रामभक्तों की केंद्र सरकार से मांग है कि आगामी सत्र में संसद में अध्यादेश लाकर अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनवाने का काम किया जाए।
फोटो कैप्शन:- रामभक्तों के साथ धर्म संसद में भाग लेने हते हेतु दिल्ली रवाना होते हुए प्रदेश संयोजक नवीन सौलधा
