बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
भाजपा किसान मोर्चा हरियाणा की युवा समिति के प्रदेश संयोजक नवीन सौलधा बंटी ने जनसंपर्क अभियान के तहत कानोंदा गांव का दौरा कर युवाओं व ग्रामीणों को हरियाणा भाजपा सरकार की जनहितैषी नीतियों की जानकारी दी। नवीन सौलधा ने किसानों को जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल के कुशल नेतृत्व व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लागू करके किसानों की ख्ेाती को जोखिम फ्री करने का काम किया है। इस योजना के तहत किसानों को फसल खराबे का मुआवजा बीमा कंपनियों द्वारा दिया जाता है। एमएसपी मुल्य वृद्वि को प्रदेश सरकार ने लागू किया। किसानों की सब्जियों की खेती में होने वाले नुक्सान को बचाने हेतु भावांतर भरपाई योजना सहित किसान हित में अनेक योजना बनाकर लागू की गई है। प्रदेश संयोजक नवीन बंटी ने कहा कि सही मायनों में भाजपा ने ही युवाओं व किसानों, व्यापारी सहित सभी वर्गों का धरातल पर भलाई करने का काम किया है। शिक्षा, चिकित्सा, ज्ञान, विज्ञान, खेल सहित अन्य क्षेत्रों में आज हरियाणा अग्रणी राज्य के रूप में अपनी पहचान बना चुका है।
नवीन सौलधा ने कहा कि भाजपा का एक ही लक्ष्य है सबका साथ- सबका विकास। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह हरियाणा के सीएम मनोहरलाल, हरियाणा के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ सबका साथ-सबका विकास की नीति पर खरा उतरते हुए आज सरकार के माध्यम से प्रदेश के सभी वर्गों की भलाई करने का काम कर रहे है। नवीन सौलधा ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई जनसुविधाओं व विकास कार्यों पर अपनी मुहर लगाते हुए जनता 2019 में अपनी वोट की ताकत से हरियाणा व केंद्र में लगातार दुसरी बार भाजपा को पूर्ण जनादेश देने का काम मन बना चुकी है।
धर्म संसद में बहादुरगढ़ से जाएंगे हजारों लोग: नवीन सौलधा
प्रदेश संयोजक नवीन सौलधा ने युवाओं व ग्रामीणों को बताया कि 9 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनवाने की मांग को लेकर आयोजित धर्म संसद सम्मेलन में बहादुरगढ़ हलके से हजारों लोग रविवार को दिल्ली कूच करेंगे। नवीन बंटी ने कहा कि भगवान श्रीराम देश व विदेशों में रहने वाले करोड़ो लोगों की आस्था के प्रतिक व पथ प्रदर्शक हंै इसलिए पूरे हरियाणा प्रदेश से लाखों की संख्या में श्रीराम भक्त दिल्ली पहुंचकर अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनवाने की मांग को लेकर केंद्र सरकार से संसद में अध्यादेश लाने की मांग करेंगे, ताकि अयोध्या में भव्य मंदिर के निमार्ण का कार्य शुरू हो सके।
फोटो कैप्शन 1 व 2:-कानोंदा गांव में लोगों को भाजपा की जनहितैषी नीतियों की जानकारी देते हुए प्रदेश संयोजक नवीन सौलधा।
फोटो कैप्शन 3:- कानोंदा गांव में जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों के साथ प्रदेश संयोजक नवीन सौलधा।