बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों को लेकर हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान व वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं वार्ड 30 से पार्षद डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि भाजपा के शासन से लोग परेशान है और कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में ही लोग अपना स्वर्णिम भविष्य देख रहे हैं। इन चुनावों में कांग्रेस शानदार जीत दर्ज करेगी और भाजपा जैसी जनविरोधी सरकार से लोगों को छुटकारा मिलेगा।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने दावा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान सहित पांच राज्यों में चुनावों में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनना निश्चित है। उन्होंने कहा कि हर वर्ग के लोगों ने जिन उम्मीदों से भाजपा के पक्ष में मतदान किया था वह सत्ता में आने के बाद जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरी। देश कि किसान के सम्मुख आज कई समस्याएं खड़ी हुई है लेकिन सरकार का इस ओर ध्यान नहीं है। देश में निरंतर महंगाई बढ़ती जा रही है। अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। महिलाएं व आमजन सुरक्षित नहीं है। किसानों को उनकी फसलों उचित दाम नहीं मिल रहा। देश व प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ रही है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों में भाजपा अपनी हार को देखकर बौखला रही है। झूठे वायदे करके व दिखावटी देशभक्ति का ढोंग करके देश व प्रदेश में भाजपा ने सत्ता हासिल की और 4 साल बीत जाने के बाद भी आज तक एक भी वायदा पूरा नहीं किया। बल्कि सरकार के जनविरोधी फैसलों के कारण आमजन, कर्मचारी सब परेशान है। उन्होंने कहा कि लोगों की फिर से कांग्रेस की तरफ निगाहें टिकी है ताकि कांग्रेस पार्टी का साथ देकर उसे सत्ता में लाकर सभी वर्गों के हितों के लिए कार्य हो सके। डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि उन्होंने राजस्थान मेंं विधानसभा चुनाव में प्रचार किया तो यहांं देखने में आया कि भाजपा सरकार से लोग बेहद परेशान है। क्योंकि भाजपा की देश व प्रदेश की सरकार ने युवा, किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी व अन्य वर्गों के लोगों का उत्पीडऩ करने का काम किया। उन्होंने कहा कि सत्ता के सिंहासन पर बैठे भाजपा नेताओं ने जनता के लूटने के अलावा कुछ नहीं किया। प्रदेश का भाईचारा बिगाडऩे के लिए लोगों को जात-पात में बांट दिया है। विकास का मुद्दा धूमिल करते हुए लोगों को आपस में लड़वाने का काम किया है। सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले हर व्यक्ति को दबाने की नापाक कोशिक की जा रही है। जांच एजेंसियों का डर दिखाकर अपने भ्रष्टाचार को छुपाया जा रहा है। बहादुरगढ़ की शहरी अध्यक्ष राकेश देवी ने कहा कि भाजपा ने लोगों के भाईचारे को बिगाडऩे का काम किया है। ओच्छे हथकंडे अपनाकर लोगों को तंग करने का काम किया जा रहा है।
–फोटो कैप्शन : भाजपा की जनविरोधी नीतियों पर चर्चा करतीं महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान व वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. नीना सतपाल राठी व बहादुरगढ़ शहरी अध्यक्ष राकेश देवी।