बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा दल मे चंडी वाहिनी मे हरियाणा प्रदेश सचिव के तौर पर नियुक्ति के लिए बबीता दहिया ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनिता गिरि , प्रदेश अध्यक्ष सुशील फौगाट , प्रदेश महामंत्री व नियुक्ति कर्ता कमलेश बाल्याण प्रदेश महामंत्री कमलेश चौधरी व हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण , प्रदेश सयोंजक पंकज गिरि , प्रदेश महामंत्री व नियुक्ति कर्ता सन्दीप फौगाट , प्रदेश महामंत्री दिनेश शेखावत व प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रामदेव आर्य का आभार व्यक्त किया । अपनी नियुक्ति पर बबीता दहिया ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी देकर राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी ने जो भरोसा जताया है उसे पूर्ण निष्ठा व हिन्दुत्व के प्रति पूर्ण समर्पण और समर्थन की भावना से तन मन धन के साथ अपनी तरफ से दल के लिए कार्य करने का पुरजोर प्रयास करूंगी।