बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
प्रदेश में भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ही एक ऐसे जन-नायक नेता हैं, जो भाजपा रूपी इस अन्यायपूर्ण सरकार से लोगों को निजात दिला सकते हैं। आज प्रदेश की जनता की निगाहें भूपेंद्र हुड्डा की तरफ टिकी हैं और लोगों को उनके नेतृत्व में ही आस है। यह बात पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून ने रविवार को बरवाला (हिसार)में आयोजित पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की जन क्रांति यात्रा रैली में हजारों कार्यकर्ताओं के साथ रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। पूर्व विधायक राजेंद्र रोहद टोल से वाहनों का लंबा काफिला लेकर हजारों कार्यकर्ताओं के साथ बरवाला में होने वाली जन क्रांति यात्रा रैली में शिरकत करने के लिए बहादुरगढ़ से रवाना हुए। राजेंद्र जून ने भाजपा सरकार पर बरसते हुए कहा कि यह सरकार विकास और जनहित के एजेंडे में पूरी तरह फेल साबित हुई है और इस सरकार को लोगों के दु:ख और तकलीफ से कोई सरोकार नहीं है। समाज के हर वर्ग में मायूसी का माहौल है और लोग खासकर महिलाएं अपराध और अपराधियों के डर के साए में रहने को मजबूर हैं। भाजपा सरकार से प्रदेश का किसान, व्यापारी, श्रमिक, कर्मचारी, दुकानदार, महिलाएं , युवा सहित आमजन दुखी है।
राजेंद्र जून ने कहा कि 2004 से लेकर 2014 तक कांग्रेस की सरकार रही और भूपेन्द्र हुड्डा के कुशल नेतृत्व के फलस्वरूप हरियाणा देश के विकसित राज्यों की श्रेणी में सबसे आगे रहा, चाहे वो प्रति व्यक्ति आय की बात हो, प्रति व्यक्ति निवेश की बात हो, कृषि उत्पादकता या खेलों में प्रदेश व देश का नाम रोशन करने की बात हो। हर मामले में हरियाणा प्रदेश छत्तीस बिरादरी के भाईचारे की नीव पर विकास के नए-नए कीर्तिमान स्थापित करता रहा। राजेंद्र जून ने उन्होंने कहा कि जन क्रांति यात्रा का असर देश और प्रदेश की राजनीति पर भी पड़ेगा। हरियाणा की जनता से झूठे वादे करके सत्ता हथियाने वाली भाजपा सरकार ने अपना एक भी चुनावी वादा पूरा नही किया जिसके कारण प्रदेश का सभी वर्ग आगामी चुनाव में भाजपा व इनेलो व अन्य पार्टियों को सबक सिखाने को तैयार बैठा है। राजेंद्र जून ने कहा कि 2019 में केंद्र व हरियाणा प्रदेश में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी तब प्रदेश का विकास कराया जाएगा व लोगों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ प्रदेश को फिर से नंबर वन बनाने का काम किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन तेजबीर दलाल, पूर्व चेयरमैन आजाद राठी, अशोक शर्मा पूर्व चेयरमैन, मनोज नंबरदार, सत्ते सरपंच परनाला, हुकम सरपंच साखोंल, जगदीश नंबरदार,पार्षद रविंद्र जाखड़, पार्षद युवराज छिल्लर, सीटू बराही, अनिल बाल्मीकी, दर्शन सैनी, टैणी प्रधान, पूर्व सरपंच वीरेंद्र कौशिक, चाद जून एडवोकेट, सचिव सुरेंद्र छिल्लर, कृष्ण सैनी, राजेश अत्री, दयाचंद रंगा, देवेंद्र्र दहिया, सत्ते कांनोदा, धर्मबीर जून, बबलू सराय, नारायण बराही, पूर्ण प्रधान लडरावन, राजू लडरावन, बलवान जाखोदा, मुख्तयारे आसोदा, नान्हा आसोदा, देवेंद्र आसोदा, कृष्ण इस्सरहेड़ी, प्रकाश पहलवान मांडोठी, लाला निलोठी, धोलू पहलवान, वीरेंद्र खोखर, शमशेर हुड्डा, राजेश सिलोठी, राजपाल पहलवान, सतीश पहलवान, रामबीर आसोदा, बिजेंद्र बीजे, मोनी छिकारा, देवेंद्र दहिया, दीपक गाबा, देवेंद्र आसीवाल सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता सैकड़ो वाहनों में सवार होकर पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून की अगुवाई में बरवाला जन क्रांति रैली में पहुंचे।
फोटेो कैप्शन:- पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून वाहनों के लंबे काफिले के साथ बरवाला जन क्रांति रैली में रवाना होते हुए।
