बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें याद किया। प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पार्षद डा. नीना सतपाल राठी ने पहले बहादुरगढ़ में दिल्ली-रोहतक रोड स्थित अपने कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें याद किया। बाद में दिल्ली के राजघाट स्थित शक्ति स्थल पर पहुंचकर भी उन्हें नमन किया। डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि पूर्व पीएम स्वर्गीय इंदिरा गांधी गरीब व कमेरे वर्ग की मसीहा थी। उन्होंने हमेंशा गरीब व कमेरे वर्ग के कल्याण को ध्यान में रखकर पार्टी व सरकार की नीतियां बनाई। जून ने कहा कि इंदिरा गांधी ने विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक भारत देश की प्रधानमंत्री बनकर अनेकों साहसिक एवं महत्वपूर्ण निर्णय लिए जिसके चलते वह आज भी पूरे विश्व में लेडी आयरन के नाम से भी विख्यात है। इंदिरा गांधी ने अपनी नीतियों के माध्यम से पूरे विश्व में भारत को अग्रणी देश की पहचान दिलवाई। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी का हमेशा प्रयास रहता था कि सेवा के माध्यम से सत्ता चलाई जाए। कांग्रेस पार्टी आज भी उनके दिखलाएं मार्ग पर चल रही है। उनके प्रयासों से ही देश अनाज पैदावार मे आत्मनिर्भर हुआ और उच्च तकनीकि युग में प्रवेश कर गया था। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने दृढ़ इच्छा शक्ति के बल पर देश में कई वर्ष तक लोगों की सेवा की। अंत में उन्होंने राष्ट्रहित में प्राण न्यौछावर कर दिए। अब सबको उनको जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि देश के विकास को नया आयाम देने का काम किया। राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखाएं गांव-गांव खोलकर किसानों को आगे बढऩे का अवसर दिया। उन्होंने कहा कि देश की एकता व अखंडता को मजबूत रखने के लिए तमाम साहसिक कदम उठाए और विश्व स्तर पर भारत के मान-सम्मान को बढ़ाया। इस मौके पर प्रदेश महिला कांग्रेस की
प्रशासनिक इंचार्ज सुधा भारद्वाज, संजीव भारद्वाज, मनीष, सतपाल राठी, प्रदीप मलिक समेत कई अन्य मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन : दिल्ली में शक्ति स्थल पर पहुंचकर पूर्व पीएम स्व. इंदिरा गांधी को नमन करते हुए प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. नीना सतपाल राठी व अन्य।