बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती के अवसर पर शहर के वार्ड-30 के सामुदायिक केंद्र में कार्यक्रम हुआ। प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पार्षद डा. नीना सतपाल राठी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया। उन्होंने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने देश के विकास व लोकतंत्र की मजबूत बुनियाद रखी। देश के साथ -साथ विश्व को शांति का पाठ पढ़ाया।देश की जनता को नेहरू के आदर्शों पर चलकर देश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में स्वतंत्र भारत के बाद सभी वर्गों के एक समान विकास को ध्यान में रखकर अनेकों योजनाएं व नीतियां बनाई जिनका लाभ आज भी देश की जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वे महान व्यक्तित्व के धनी थे और बच्चों से उन्हें विशेष लगाव भी था। जिसके चलते वह आज भी बच्चों के बीच में चाचा नेहरू के नाम से विख्यात है। डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि पूर्व पीएम नेहरू आज शारीरिक रूप से भले ही हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनके विचार देशवासियों को देशभक्ति के मार्ग पर चलने के लिए हमेशा प्रेरित करते रहेंगे। छात्र जीवन के दौरान भी वे विदेशी हुकूमत के अधीन देशो ंके स्वतंत्रता संघर्ष में रुचि रखते थे। उन्होंने आयरलैंड में हुए सिनफेन आंदोलन में गहरी रुचि ली थी। उन्हें भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अनिवार्य रूप से शामिल होना पड़ा। वह प्रबुद्ध और विद्वान भी थे और अपने समय के सबसे लंबे नेताओं में से एक थे। पंडित जवाहर लाल नेहरू एक अच्छे लेखक भी रहे। उन्होंने अंग्रेजी में कई पुस्तकें भी लिखी हैं जिनमें डिस्कवरी ऑफ इंडिया और ग्लिम्पस ऑफ वल्र्ड हिस्ट्री प्रमुख है। उन्होंने कई बड़े शैक्षिक संस्थान भी स्थापित किए। उनकी दूरदर्शी सोच के कारण ही भारत की विशेष पहचान विश्व में बनी। आजादी के आंदोलन में पंडित जवाहर लाल नेहरू को 1929 में पहली बार जेल हुई। देश की आजादी के लिए पूरा समय लगा दिया। पंडित जवाहर लाल नेहरू की जंयती पर महिलाओं ने गीत गाए। यही नहीं डा. नीना सतपाल राठी ने बच्चों के साथ मिलकर उन्हें याद किया। साथ में बच्चों को पेन, कॉपी, लड्डू व टॉफी व अन्य उपहार भी दिए। वार्ड के सैकड़ों लोगों ने पंडित जवाहर लाल नेहरू को याद किया। इस मौके पर ओमवती, बबली, नीलम, बाला देवी, अंगूरी, नीतू, सिन्हा, उषा देवी, सोनाली, पुष्पा, रविता, संतोष, मंजू शर्मा, कमला, शीला देवी, ममता, सुमित्रा, रेशम, भानमति, आवेदा, सतपाल राठी, जाट महासभा के पूर्व उपाध्यक्ष हवा सिंह खत्री, मनोज हुड्डा, रोहतास
मलिक, प्रदीप मलिक, मोंटी, राहुल लडरावन समेत काफी संख्या में वार्डवासी व बच्चे मौजूद रहे।
–फोटो कैप्शन : देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर याद करते हुए डा. नीना सतपाल राठी व अन्य।
