बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
क्षेत्र में छठ पर्व हर्षोल्लास व परम्परा के साथ मनाया गया। लाइनपार के लाइनपार के शास्त्री नगर में दुर्गा पूजा एवं छठ पूजा समिति की ओर से कार्यक्रम किया गया। इसमें हजारों की संख्या में पुरुष, महिलाओं व बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और मंगलवार को अस्ताचल सूर्य (डूबते हुए सूर्य) को अध्र्य देकर मन्नतें मांगी। छठ पूजा महोत्सव में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. नीना सतपाल राठी ने शिरकत की। उन्होंने यहां पर व्रतधारियों के अलावा अन्य के साथ मिलकर पूजा अर्चना की और सभी के स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन की कामना करते हुए इस पर्व की बधाई भी दी।
कांग्रेस की बहादुरगढ़ शहरी अध्यक्ष राकेश देवी हुड्डा के सहयोग से यह कार्यक्रम हुआ। छठ पूजा महोत्सव में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि सूर्योपासना का यह अनूपम लोकपर्व मुख्य रूप से पूर्वी उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड समेत अन्य कई प्रदेशों व नेपाल के तराई क्षेत्रों में में धूमधाम से मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि छठ पर्व सूर्य की उपासना का पर्व है। ऐसे में सूर्य भगवान की पूजा करने व अध्र्य देने से जहां विपत्तियों से छुटकारा मिलता है वही सुख-संपदा की प्राप्ति भी होती है। कार्तिक मास के इस पवित्र महीने में सूर्य को अध्र्य देने से पूरे साल सूर्याेपासना का फल मिलता है। इसलिए मनुष्य को सूर्य देव की उपासना जरूर करनी चाहिए। डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि छठ पर्व की महत्ता काफी अधिक है। नवरात्रि व दुर्गा पूजा की तरह छठ पर्व भी हिंदुओं के प्रमुख त्यौहारों में से एक है। भगवान भास्कर की पूजा अर्चना से सेहत अच्छी रहती है और धन-धान्य की प्राप्ति भी होती है और विश्वबंधुत्व की भावना भी जागृत होती है। उन्होंने कहा कि हमें कोई भी पर्व हो सभी को मिलजुल कर परम्परा के अनुसार मनाने चाहिए। सूर्यास्त व सूर्याेदय के समय अध्र्य देने से लाभ होता है। छठ पूजा करने वालों ने व्रत रखा और पूरी परम्परा के अनुसार इस पर्व को मनाया। पानी में खड़े होकर अस्ताचल यानी डूबते हुए सूर्य को अध्र्य दिया। छठ घाटों पर लोगों की खूब भीड़ उमड़ी।
कांग्रेस पंचायती राज प्रकोष्ठ महासचिव सतपाल राठी ने भी लोगों को छठ पर्व की बधाई दी और सभी के मंगल जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि इस पर्व को करने से संतान सुख, दाम्पत्स सुख, निरोग सुख सहित ऐश्वर्य की प्राप्ति भी होती है। लाइनपार के शास्त्री नगर में हुए कार्यक्रम में समिति से जुड़े प्रधान कृपा नंद ठाकुर, उप प्रधान उमा यादव, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, उप कोषाध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद गुप्ता, सचिव नंदलाल, उप सचिव देव कुमार गुप्ता, मुख्य कार्यकारिणी वाहक रमेश सिंह, कार्यक्रम सहयोगी महिला कांग्रेस बहादुरगढ़ की शहरी अध्यक्ष राकेश देवी, पूर्व पार्षद हरस्वरूप शर्मा, हेमराज, मनीष ओमेक्स, रोहतास मलिक, प्रदीप, मनोज दुआ समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।
–फोटो कैप्शन : छठ पर्व कार्यक्रम पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पार्षद डा. नीना सतपाल राठी व अन्य।
–फोटो कैप्शन : छठ पर्व के दौरान घाट पर उमड़े लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पार्षद डा. नीना सतपाल राठी।
