बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
देश के पांच प्रांतों में हो रहे चुनाव में भाजपा को लोग वोट की चोट से सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाकर फिर से आमजन व सभी वर्गों का ख्याल रखने वाली कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने का काम करेंगे, क्योंकि भाजपा ने सेवा भाव से काम नहीं किया बल्कि झूठ व लूट की सरकार चलाने का काम किया है। जिससे जनता में सरकार के प्रति गहरा आक्रोश है। यह कहना है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला का।
वे बहादुरगढ़ में महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पार्षद डा. नीना सतपाल राठी के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से रूबरू हो रहे थे। उनका यहां पहुंचने पर प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान, डा. नीना सतपाल राठी, बहादुरगढ़ पार्षद संघ के प्रधान समुंद्र सहवाग के अलावा अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पार्टी को मजबूत आधार देने में अपनी अहम भूमिका अदा करने वाली, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने व सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने वाली डा. नीना सतपाल राठी के कार्यों की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भाजपा की मोदी व मनोहर लाल की सरकार की जनविरोधी नीतियों की कलई खुलकर रह गई है। लोगों में सरकार के प्रति गहरा आक्रोश है। किसान, व्यापारी, गरीब, कर्मचारी, आमजन व सभी वर्गों के लोग सरकार से नाखुश है और जल्द ही चुनाव की बाट जो रहे हैं ताकि अपनी वोट की चोट से भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया जा सके। रणदीप सुरजेवाला ने कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. नीना सतपाल राठी के कार्यों की जमकर सराहना की और कहा कि लोग बदलाव को तैयार और इस बदलाव में डा. नीना सतपाल राठी जैसे चेहरों को आगे लाने की जरूरत है। राजनीति में मेहनती, ईमानदार, कर्मठ व सक्रिय कार्यकर्ताओं की जरूरत होती है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का संगठन मजबूत है और युवाओं को वे राजनीति में आगे लाने के लिए कदम उठा रहे हैं। इसी कारण अब राजनीति बदलाव व करवट ले रही है और नए साथियों को मौका देने की जरूरत है क्योंकि यह बढ़ावा का रास्ता है। उधर बहादुरगढ़ पार्षद संघ के प्रधान समुंद्र सहवाग ने डा. नीना सतपाल राठी द्वारा किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। साथ में कहा कि वह हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर पार्टी संगठन को मजबूत आधार देने, महिलाओं को सशक्त बनाने में जुटी हुुई है। इस मौके पर बिजेंद्र माजरा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के चेयरमैन असलम, राजू नागपाल, पूर्व पार्षद वजीर राठी, दीपक देशवाल, राज गुलिया, सोनीपत महिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश चौधरी, प्रदेश महासचिव सत्यवती चौधरी शालू समेत अनेक कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जातपात व धर्म के नाम पर बाट रही सरकार
भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार से कोई वर्ग खुश नहीं है। 53 महीने से ज्यादा मोदी की सरकार को सत्ता में आए हो गए हैं लेकिन फिर भी देश विकास की राह में अग्रसर नहीं हुआ है। झूठ व जुमलों की सरकार बनकर रह गई है। वहीं प्रदेश की मनोहर लाल की सरकार को भी सवा 4 साल हो गए है लेकिन उसके बाद भी प्रदेश विकास में पिछड़ा है। यही हरियाणा में जात-पात व धर्म के नाम पर लोगों का बांटने का काम कर रही है। खट्टर सरकार लड़वाना, भटकाना, तुड़वाना का काम कर रही है। आजादी के बाद हरियाणा में कभी दंगे नहीं हुए जितने की भाजपा की सरकार बनने पर हुए हैं।
बढ़ रहे हैं अपराध
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा में संगठित अपराध बढ़ते जा रहे हैं। बहादुरगढ़, सोनीपत, रोहतक, गुरुग्राम समेत अन्य जगहों पर लगातार वारदातें हो रही है लेकिन अपराधों पर अंकुश नहीं लग रहा। महिलाएं व बेटियां अपने को असुरक्षित मानने लगी है। प्रदेश में लगातार गैंगरेप की घटनाएं बढ़ रही है।
–फोटो कैप्शन : महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. नीना सतपाल राठी के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला।
–फोटो कैप्शन : कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला को स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान करते हुए महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. नीना सतपाल राठी व अन्य।
