बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
पूर्व विधायक नफे सिंह राठी ने रविवार को झज्जर में हुई पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक का सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार प्रकट किया। नफे सिंह राठी अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि ये सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का ही जोश व मेहनत रही कि यह बैठक सफल रही। इसके अलावा पूर्व विधायक नफे ङ्क्षसह राठी ने कहा कि देश व प्रदेश की भोली जनता को विकास के झूठे सपने दिखाकर सत्ता में आई भाजपा सरकार से आज प्रत्येक वर्ग दुखी व परेशान है और अब भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का मन बना चुका है। जनता आज जान व समझ चुकी है कि यदि उनका विकास व उनके हितों की रक्षा कोई कर सकता है तो वे केवल इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी ही कर सकती है। इसलिए जनता अब इनेलो को सत्ता सौंपने का मन बना चुकी है और आने वाला समय इंडियन नेशनल लोकदल का ही होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा व कांग्रेस ने कभी किसी वर्ग का भला नहीं किया। केवल चुनाव के दौरान झूठे वायदे कर सत्ता हथियाने का काम किया। देश व प्रदेश की जनता भाजपा के जिस विकास के दावे के चरितार्थ होने की बाट जोह रही थी वो कही नहीं हुआ। भाजपा नेता केवल लोगों को बहकाने मे लगे रहे, धरातल पर एक भी विकास का कार्य नहीं हुआ। इसलिए जनता आगामी चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएगी और सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी।
