बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
हरियाणा केसरी,शेरे हरियाणा के उपनामों से प्रसिद्ध भारतीय जनता पार्टी और देश के सच्चे सिपाही पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. डॉ मंगल सेन की जयंती बहादुरगढ़ में धूमधाम के साथ मनाई गई। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ने कानौंदा मंडल, मांडोठी मंडल और अटल मंडल में तीन अलग अलग कार्यक्रम कर स्व. डॉ मंगल सेन को जयंती पर नमन किया और अपने श्रद्धासुमन भी अर्पित किये। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि डॉ मंगल सेन महान कर्मयोगी इंसान थे। हरियाणा में भाजपा आज जिस मुकाम पर है उसके पीछे डॉ मंगल सेन का संघर्श है। उन्होंने बताया कि 27 अक्टूबर 1927 को डॉ मंगल सेन का जन्म सरगोधा के झांवरिया गांव में हुआ था जो आज पाकिस्तान में हैं। डॉ मंगल सेन बाल्यकाल से ही देशभक्ति की भावना से ओत प्रोत थे। प्रखर राष्ट्रवादी होने के साथ देश के लिये सर्वस्व त्यागने की विचारधारा उनके जीवन का अभिन्न अंग रही है। बेहद कड़े अनुशासन में जीवन व्यतीत करने वाले डॉ मंगल सेन ने प्रदेश में भाजपा के मजबूत संगठन को खड़ा किया। बचपन से ही डॉ मंगल सेन संघ की शाखाओं में जाने लगे थे। 1946 में डॉ मंगल सेन ने संघ प्रचारक के रूप में सार्वजनिक जीवन की शुरूवात की थी। उन्ळोनंे जम्मू कश्मीर में भी प्रचारक के तौर पर काम किया था। हिन्दुत्व, राष्ट्रवाद और भारतीय संस्कृति के सजग प्रहरी डॉक्टर मंगल सेन ने हिन्दी आन्दोलन हो या कश्मीर समस्या हो या फिर हरियाणा के हितों की कोई बात हो, हर विशय पर डॉ मंगल सेन ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। अलग अलग आन्दोलनो में हिस्सा लेते हुये डॉ मंगल सेन 15 बार जेल गये लेकिन जेल की सलाखें भी उनकी आवाज को नही दबा पाई थी। डॉ मंगल सेन 1977 से लेकर 1979 तक हरियाणा के उपमुख्यमंत्री भी रहे और उपमुख्यमंत्री रहते हुये उन्होंने हरियाणा के हर क्षेत्र में विकास कार्य करवाये जिनके लिये उन्हे आज भी याद किया जाता है। बिजेन्द्र दलाल ने बताया कि डॉ मंगल सेन रोहतक से सात बार विधायक रहे और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष भी रहे। बिजेन्द्र दलाल ने कार्यकर्ताओं से डॉक्टर मंगल सेन के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके दिखाये रास्ते पर चलकर संगठन को मजबूत करने की अपील भी की। इस मौके पर उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता राजपाल शर्मा, विधानसभा विस्तारक कर्मबीर यादव,कानौंदा मंडल अध्यक्ष रविन्द्र छिकारा, मांडोठी मंडल अध्यक्ष गजराज राठी, अटल मंडल अध्यक्ष विजय शेखावत, जयपाल सरोहा, मणि गुप्ता, अनिल कुमार, संदीप गुलिया, बिजेन्द्र पूनिया, विरेन्द्र दलाल,जय प्रकाश, खेमचन्द गुप्ता,अशोक भारद्वाज, और रोहित वशिष्ठ समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
फोटो कैप्शनः- पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ मंगल सेन की जयंती मनाते हुये भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र दलाल और कार्यकर्ता।