बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
लाईपार क्षेत्र के वार्ड 7 की शास्त्री नगर कालोनी में महर्षि वाल्मिकी जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र दलाल ने महर्षि वाल्मिकी के चित्र पर माल्यार्पण कर लोगों को वाल्मिकी जयंती की बधाई भी दी। जनसमूह को सम्बोधित करते हुये बिजेन्द्र दलाल ने कहा कि महर्षि वाल्मिकी ने महाकाव्य रामायण की रचना की। रामायण के जरिये ही महर्षि वाल्मिकी ने समाज को सद्भाव, स्नेह और जीवन दर्शन का ज्ञान दिया। महर्षि वाल्मिकी का जीवन भी हमारे लिये प्रेरणादायक है। बिजेन्द्र दलाल ने बताया पौराणिक कथाओं के अनुसार महर्षि वाल्मिकी का नाम रत्नाकर था। लेकिन एक दिन नारद मुनि से भेंट के बाद उनका पूरा जीवन ही बदल गया और वो महर्षि वाल्मिकी बन गये। उन्होनंे कहा महर्षि वाल्मिकी द्वारा रचित महान पवित्र ग्रंथ रामायण में राम राज्य की परिभाषा भी दी गई। उन्होंने कहा कि रामराज्य में प्रजा सर्वोपरि होती है और शासनकर्ता अपनी प्रजा के कल्याण के लिये पूरी तरह समर्पित होता है। बिजेन्द्र दलाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार भी जनता के प्रति पूरी तरह समर्पित है और जनकल्याण के लिये ही काम भी कर रही है। बिना किसी जाति,धर्म, सम्प्रदाय के भेद के भाजपा ने हर वर्ग के कल्याण के लिये काम किया है। उन्होंने लोगों से आह्वान भी किया कि वो महर्षि वाल्मिकी के जीवन और उनके द्वारा रचित ग्रंथ से प्ररेणा लेकर अपने जीवन को भी उच्च आदर्शाें वाला बनाये। जिससे न केवल उनके परिवार का कल्याण हो बल्कि समाज और देश का भी विकास हो। इस मौके पर अटल मंडल के प्रभारी वरिष्ठ भाजपा नेता राजपाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष विजय शेखावत, मार्किट कमेटी के वाईस चेयरमैन पंकज गर्ग, मंडल सचिव जयभगवान, जिला महामंत्री युवा मोर्चा संदीप मलिक, एससी मोर्चा के जिला महामंत्री अनिल कुमार,जयपाल सरोहा, संदीप पाराशर, संदीप गुलिया,बिजेन्द्र पूनिया, सुशील कुमार, विरेन्द्र दलाल, सोमवीर, नवदीप, अनिल, विक्की, रोहित , मोहित सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
फोटो कैप्षनः- महर्षि वाल्मिकी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुये भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र दलाल