बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
शहर के देवीलाल पार्क में रोडवेज कर्मियों की हड़ताल को शुक्रवार को पूर्व जिला परिषद चेयरमैन व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सतीश छिकारा ने अपना समर्थन दिया। पूर्व जिला परिषद चेयरमैन सतीश छिकारा ने कहा कि हड़ताल से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हरियाणा रोडवेज से प्रतिदिन कई हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं। सबसे ज्यादा हरियाणा दिल्ली, पानीपत और अंबाला चंडीगढ़ रुट पर बसें चलती है। सतीश छिकारा ने सरकार की दमनकारी नीतियों का विरोध करते हुए रोडवेज कर्मचारियों के निलंबन व नौकरी से हटाए जाने के निर्णय का कड़ा विरोध किया और रोडवेज कर्मचारी यूनियन को समर्थन दिया। कांग्रेस नेता सतीश छिकारा ने कहा कि सरकार के ये कदम संवैधानिक अधिकारों का भी उल्लंघन है। सरकार को दमनकारी नीति अपनाने की बजाय हड़ताली कर्मचारियों की मांगों को बातचीत के माध्यम से पूरा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रोडवेज कर्मचारियों की लड़ाई निजीकरण के खिलाफ है। सरकार विभागों में सुधारीकरण की नीति के बजाय विभागों व कर्मचारियों की छवि जनता की नजरों में खराब कर उनका निजीकरण करना चाहती है।
सरकार को दो टूक शब्दों में चेतावनी : रोडवेज कर्मचारियों के साथ कांग्रेस पार्टी – सतीश छिकारा
सतीश छिकारा ने हरियाणा सरकार के रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल पर की गई कार्रवाई के विरोध में नारेबाजी की और उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आपके साथ है। छिकारा ने रोडवेज़ कर्मचारी यूनियन को समर्थन देते हुए सरकार को दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि यदि सरकार अपनी हठधर्मिता भरा रवैया नहीं छोड़ती और रोडवेज कर्मचारियों की जायज मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार नहीं करती तो कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता भी इस हड़ताल में शामिल होने से नहीं घबराएंगे।
इस मौके पर मंजीत दलाल डिपो प्रधान इंटेक, ओम प्रधान, श्री भगवान राठी एस.के.एस, अमित महराणा बी. एम. एस,विनोद दलाल, अनिल पंडित, कर्मबीर, देवेंद्र, सुरेंद्र, दीपक, कपिल, ढीला मातन, सुनील अहलावत, कशिश, मंजीत, दीपू आदि मौजूद रहे।