बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
जीव उपचार केंद्र बेसहारा, घायल, बीमार, गौवंश व अन्य सभी प्रकार के बेसहारा जीवों का उपचार करके एक पुण्य का काम करने का एक अनुकरणीय कार्य कर रहा है। यह बात भापा किसान मोर्चा हरियाणा की युवा किसान समिति के प्रदेश संयोजक नवीन सौलधा बंटी ने शहर के बादली रोड स्थित जीव उपचार केंद्र में आयोजित हवन यज्ञ में भाग लेने के उपरांत जीव उपचार केंद्र का अवलोकन करते हुए कही। भाजपा नेता नवीन बंटी ने बतौर मुख्य यजमान हवन यज्ञ में आहुति डालकर सभी के सुख समृद्धि की कामना की। हवन यज्ञ के पश्चात उपचार केंद्र के पदाधिकारियों ने नवीन सौलधा को केंद्र का अवलोकन कराकर केंद्र द्वारा बेसहारा जीवों की जाने वाली नि:शुल्क उपचार सेवा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
अवलोकन के दौरान उपचारधीन जीवों की उपचार सेवा देखकर नवीन सौलधा ने उपचार केंद्र के चिकित्सकों व संचालन समिति के सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि बेजुबान जीवों की उपचार सेवा करना बहुत ही ने कार्य है। इंसान तो अपनी शरीरिक तकलीफों को बताकर ईलाज प्राप्त कर लेता है मगर इस केंद्र में बेजुबान घायल व बीमार जीवों को उपचार उपलब्ध करवाकर साक्षात भगवान की सेवा करने का कार्य किया जा रहा है। समिति के सदस्यों ने नवीन सौलधा को बताया कि बेसहारा, घायल, बीमार, गौवंश व अन्य सभी प्रकार के बेसहारा जीवों को अच्छे तरीके से ईलाज उपलब्ध करवाने के लिए समिति द्वारा जाखौदा में निर्माणाधीन बेसहारा जीवों का अस्पताल का निर्माण कराया जा रहा है जो कि अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। नवीन बंटी ने अपील करते हुए कहा कि सभी क्षेत्रवासियों को निर्माणधीन चिकित्सालय में दिल खोलकर दान करना चाहिए, ताकि बेसहारा जीवों के लिए भविष्य में और भी अच्छी नि:शुल्क उपचार सेवा देने का प्रबंध बेहतर तरीके से हो सके। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने प्रदेश संयोजक नवीन सौलधा बंटी को पटके पहनाकर व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर जीव उपचार केंद्र संचालन समिति के सदस्य मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 1 :- प्रदेश संयोजक नवीन सौलधा बंटी को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित करते हुए समिति के सदस्य।
फोटो कैप्शन 2 :- प्रदेश संयोजक नवीन सौलधा बंटी जीव उपचार केंद्र का अवलोकन करते हुए।
फोटो कैप्शन 3:- प्रदेश संयोजक नवीन सौलधा बंटी जीव उपचार केंद्र में आयोजित हवन मेें भाग लेते हुए।

