बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
शहर के नगरपरिषद के बाहर हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों को समर्थन देने के लिए बुधवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर पहुँचे। उन्होंने सफाई कर्मचारियों की मांगों का पूर्ण समर्थन किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सफाई कर्मचारियों के साथ हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने सफाईकर्मियों को अपना समर्थन दिया और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर बरसे। डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि भाजपा सरकार में कर्मचारी व मजदूर वर्ग, किसान वर्ग कितना परेशान है यह सबके सामने है। भाजपा ने अपने जुमलेबाजियों के चलते लोगों को गुमराह करके वोट हासिल कर लिए। प्रदेश में सरकार बनाने के बाद सभी वादे भुला दिए।
अशोक तंवर ने भाजपा के मनोनीत पार्षद पालेराम के खिलाफ एसीएसटी के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की मांग की हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही हैं। बढ़ती महंगाई से आमजन परेशान हैं, आज पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। तंवर ने कहा कि राज्य में दिनोंदिन भ्रष्टाचार अपराध बढ़ रहा है। लेकिन सरकार पर इस पर नियंत्रण के लिए कोई कदम नहीं उठा रही। अशोक तंवर ने कहा कि 9 अक्टूबर तक सरकार के खजाने में जीरो बैलेंस था। दिन-प्रतिदिन कर्ज बढ़ता ही जा रहा हैं। आज 1,61,000 करोड़ कर्जा हो चुका हैं। बल्कि न तो भाजपा राज में कही भी काम नहीं दिखाई दे रहा हैं। सरकार के विकास करवाने और रोजगार देने के दावें विफल साबित हो रहे हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि चो0 छोटूराम किसानों के मसीहा थे। और आज सरकार ने छतीस बिरादरी के किसानों पर अत्याचार किए हैं उस सरकार से मुखिया से मूर्ति का अनावरण करना केवल ड्रामा हैं। उन्होंने कहा कि मनोहर सरकार में कानून व्यवस्था की स्थिति बिल्कुल चौपट हो गई है। महिलाओं व दलितों पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने लोगों को जिस तरह से झूठ बोलकर सत्ता हथियाने का काम किया था, उसकी जनता के सामने पोल खुल चुकी है। भाजपा राज में आज प्रदेश में भय, भ्रष्टाचार, बलात्कार सहित कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस की ओर से पोल खोल हला बोल रैली का आयोजन किया गया है। आज प्रदेश का हर वर्ग बीजेपी से परेशान है, इसलिए आने वाले 2019 के चुनाव में आम जनता बीजेपी को सत्ता से उखाड़ कर बाहर फेंकने का काम करेगी। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कुलताज, पूर्व जिला परिषद चैयरमैन सतीश छिकारा, अमरदीप भूरा, राजेश जून, कांग्रेस नेत्री शीतल मान, निशांत राठी, जोवल हुड्डा, सोमबीर, बिजेंद्र फौगाट, पार्षद संघ प्रधान समुन्द्र सहवाग, पार्षद शशि कुमार, पार्षद सत्यप्रकाश छिकारा, पार्षद गुरदेव राठी, श्याम सिलाना, संदीप सांगवान, मनजीत अहलावत आदि मौजूद थे।
फोटो कैप्शन : बहादुरगढ़ नगर परिषद के बाहर कर्मचारियों के समर्थन में बैठे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर व अन्य।


