बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
हलके के वरिष्ठ नेता रमेश दलाल द्वारा शहर के रोहतक रोड़ स्थित अपने कार्यालय पर प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। हरियाणा स्वंत्रत पार्टी (हस्पा) के पूर्व अध्यक्ष रमेश दलाल ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा की जनता व समर्थकों से विचार विमर्श के बाद इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी ज्वाईन करने का ऐलान कर दिया। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि 21 अक्टूबर रविवार को नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला व इनेलो प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोडा के नेतृत्व में एक विशाल जनसभा में सामाजिक संगठनों व अपने हजारों समर्थकों के साथ विधिवत रूप से इनेलो में शामिल हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि कई महीनों से वे जनता की राय ले रहे थे। कई पार्टियों के आला नेता भी उन्हें अपनी पार्टी में शामिल करने के लिए प्रयास कर रहे थे। रमेश दलाल ने बताया कि जनता व समर्थकों ने उनको इनेलो पार्टी ज्वाईन करनेे का सुझाव और अपनी सहमति जताई और कहा कि हम सभी उनका साथ देंगे। उन्होंनेे कहा कि यह फैसला केवल उनका नहीं बल्कि हलके की जनता का है और 21 अक्टूबर को लगभग हजारों समर्थकों के साथ वे इनेलो में विधिवत रूप से शामिल होंगे। रमेश दलाल ने बताया कि उन्होंने 1996 में रोहतक लोकसभा का चुनाव लड़ा। सन 2000 में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में बहादुरगढ़ विधानसभा का चुनाव लड़ा और 1400 वोटो से हारे, जिसे मैंने माननीय सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। इस केस में नफे सिंह राठी के चुनाव को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किया व नफे सिंह राठी को अपना 5 साल का वेतन सरकारी खजाने में जमा करवाना पड़ा। इसके बाद उन्होंने 2009 में हरियाणा स्वतंत्र पार्टी (हस्पा) के बेनर तले बहादुरगढ़ विधानसभा का चुनाव लड़ा। उनकी पार्टी हस्पा ने उपचुनाव भी लड़े ओर सराहनीय प्रदर्शन रहा। रमेश दलाल ने बताया उन्होंने राजनीति के साथ साथ हुडडा सरकार द्वारा अधिग्रहण की गई किसानों की जमीन के केस भी लड़े और केस जीतकर किसानों की जमीनों की अधिग्रहण भी रद्द कराया।
भाजपा, कांग्रेस करती है लूट व फुट की राजनीति
पत्रकारों से बातचीत करते हुए रमेश दलाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए उन्होंने यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ,भाजपा सत्ता के दौरान लुट व फुट की राजनीति करती है लोगों के हितों से इन पार्टी का कोई लेना देना नहीं होता है। कांग्रेस के दस साल के शासन व वर्तमान में भाजपा के शासनकाल में लोगों को भारी कष्ट हुआ है। बेरोजगारी के चलते युवा वर्ग भटक कर अपराध की ओर चल पडा है जबकि महंगाई बढने से गरीब वर्ग बुरी तरह प्रभावित है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था चोपट हो चुकी है, चारों ओर अपराध का बोलबाला है। महिलाए स्वयं को असुरक्षित महसूस कर ही है। वहीं, विकास के नाम पर सत्ता पाने वाली भाजपा ने केवल लोगों को गुमराह करने का काम किया है। आज प्रदेश भर में कही भी कोई विकास नहीं हुआ है। केवल नारे देकर लोगों को बहकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन के दौरान केवल प्रदेश का भाईचारा बिगडा है। भाजपा ने प्रदेश में भाई को भाई से लड़ाने का काम किया है, जात-पात की घिनौनी राजनीति कर प्रदेश का अमन चैन खराब किया है।
लोगों को सुविधाएं देने व प्रदेश का विकास कराने में इनेलो ही सक्षम
रमेश दलाल ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में लोगों की भलाई व विकास करने का काम सिर्फ इंडियन नेशनल लोकदल ही कर सकती है क्योंकि इनेलो जननायक चौधरी चौधरी देवीलाल द्वारा राजनीति के माध्यम से जनसेवा करने के नारे को अपनाकर इनेलो काम करती है। रमेश दलाल ने कहा कि हरियाणा में जब भी इंडियन नेशनल लोकदल की सरकार रही है तब हरियाणा प्रदेश की जनता को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं प्रदान करने व हरियाणा प्रदेश का चहुंमुखी विकास करवाने का काम किया गया है। इस अवसर पर कृष्ण, राजकुमार, प्रकाश, रवींद्र, मोनू, देवेंद्र, बिजेंद्र शास्त्री, सुनील कुमार, रामकुमार दलाल, सुमेर सिंह दलाल, सतीश, जगबीर, अनुप दलाल, भरम्पर्कश, दलजीत सिंह छिल्लर, बुद्धिजीवी प्रदेश संगठन के पूर्व सचिव जयवीरेंद्र दलाल, साहब सिंह मांडौठी, सते बामनौली, राजकुमार, मोनू, श्री कृष्ण मांडौठी आदि मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन:- अपने कार्यालय में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए वरिष्ठ नेता रमेश दलाल।