बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
महिला कांग्रेस ब्रिगेड की ओर से पूरे हरियाणा में निकाली जा रही 6 दिवसीय महिला अधिकार यात्रा बृहस्पतिवार को झज्जर पहुंची। प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं यात्रा की चीफ कोर्डिनेटर डा. नीना सतपाल राठी के नेतृत्व में हजारों महिला कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर बहादुरगढ़ में पहले शक्ति प्रदर्शन करते हुए उनके हाथ मजबूत किए, वहीं यात्रा को जिले में ऐतिहासिक व पूरे प्रदेश में अग्रणी व सफल बनाने के लिए उनमें पूरा उत्साह भी दिखा। ढोल नगाड़ों के साथ महिलाएं बहादुरगढ़ से डा. नीना सतपाल राठी के कार्यालय से बसों, रथ व अन्य वाहनों में सवार होकर झज्जर के लिए रवाना हुई।
गत 30 सितम्बर सेे यह महिला अधिकार यात्रा पंचकूला से शुरू हुई थी। इसके लिए डा. नीना सतपाल राठी की ओर से स्पेशल रथ भी पार्टी की अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष एवं सांसद सुष्मिता देव व हरियाणा की प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान के दिशा-निर्देशानुसार तैयार करवाया गया था। 5 अक्तूबर तक यह यात्रा पूरे हरियाणा के जिलों से होकर गुजरेगी। बृहस्पतिवार 4 अक्तूबर को इस यात्रा ने झज्जर जिले में प्रवेश किया। गांव खुड्डन मोड़ से लेकर
झज्जर के प्रीति गार्डन जहां पर महिला अधिकार यात्रा का कार्यक्रम है वहां तक महिलाएं काफी लंबे जुलूस के साथ इस यात्रा के साथ पहुंचेगी। झज्जर जिले में यात्रा के पहुंचने व उसे ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. नीना सतपाल राठी की अगुवाई में महिला कार्यकर्ताओं में उत्साह व उमंग देखने को मिला और इसके माध्यम से महिला कार्यकर्ताओं ने अपने अधिकारों को लेकर आवाज भी बुलंद की। साथ में भाजपा की सोई हुई सरकार को जगाने का काम भी किया। डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि महिला कांग्रेस ब्रिगेड की ओर से निकाली जा रही इस महिला अधिकार यात्रा को पूरे हरियाणा में पर्याप्त समर्थन मिल रहा है। झज्जर जिले में यह यात्रा न केवल ऐतिहासिक बल्कि अग्रणी भी रही। उन्होंने कहा कि इस यात्रा को सफल बनाने के लिए उन्होंने महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद सुष्मिता देव व प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान से वायदा भी किया था। जिसको अब उन्होंने झज्जर जिले में यात्रा के पहुंचने पर उसको सफल बनाते हुए उक्त वायदे को पूरा करने का काम किया है। महिला कांग्रेस की शहरी अध्यक्ष राकेश देवी ने कहा कि इस यात्रा की चीफ कोर्डिनेटर डा. नीना सतपाल राठी पिछले लंबे समय से यात्रा को सफल बनाने व महिलाओं को उनके अधिकारों को लेकर जागरूक करने का बीड़ा उठाए हुए है। पार्टी संगठन को मजबूत करने व उनकी कर्मठता के चलते यात्रा को पूरे प्रदेश में जोरदार समर्थन मिल रहा है। महिलाएं चूल्हा चौका छोडक़र इस यात्रा को सफल बनाने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को इस यात्रा ने झज्जर जिले में प्रवेश किया है ऐसे में इस जिले को पूरे हरियाणा में अग्रणी व ऐतिहासिक बनाने के लिए डा. नीना सतपाल राठी के नेतृत्व में उनकी टीम पूरे जी-जान से जुटी हुई है। बृहस्पतिवार को बहादुरगढ़ से उनके नेतृत्व में हजारों महिला कार्यकर्ता एकजुट होकर बसों, अलग से तैयार करवाए गए रथ व अन्य वाहनों में सवार होकर पूरे उत्साह के साथ झज्जर पहुंची। डा. नीना सतपाल राठी इस यात्रा के माध्यम से महिलाओं को न केवल जागरूक कर रही है बल्कि देश की आधी आबादी को उनका पूरा हक दिलाने, उन्हें सशक्त बनाने व उन्हें सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने को लेकर बुलंद तरीके से आवाज उठाते हुए दिन-रात एक कर रही है। झज्जर रैली में रवाना होने वालों में बीरमति, भावना, सुमन, संतोष, सुनीता, संजीत, संतोष, शिवानी, सुनीता, रेशम के अलावा काफी संख्या में महिलाएं शामिल रही।
-फोटो कैप्शन : महिला अधिकार यात्रा को लेकर शक्ति प्रदर्शन कर झज्जर के लिए कूच करते हुए डा. नीना सतपाल राठी।
-फोटो कैप्शन : महिला कार्यकर्ताओं के साथ झज्जर में महिला अधिकार यात्रा को सफल बनाने के लिए जाते हुए डा. नीना सतपाल राठी।

