बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
जननायक चौधरी देवीलाल के 105वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में 7 अक्टूबर रविवार को गोहाना में होने वाली इनेलो बसपा की सम्मान दिवस रैली ऐतिहासिक होगी। गोहाना रैली के बाद प्रदेश में राजनीतिक समीकरण बदल जाएंगे। यह बात पूर्व चेयरमैन एंव वरिष्ठ इनेलो नेता कर्मबीर राठी ने अपने कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। कर्मबीर राठी ने कहा कि प्रदेश से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता रविवार को गोहाना में पहुंचकर जननायक चौधरी देवीलाल को नमन करेंगे व प्रदेश में इनेलो बसपा गठबंधन की आंधी लाने का काम करेंगे। रैली के बाद भाजपा, कांग्रेस व अन्य पार्टियों को एहसास हो जाएगा की अब उनके दिन लदने वाले है तथा हरियाणा प्रदेश की जनता 2019 में इनेलो बसपा गठबंधन को सत्ता सोंपने का मन बना चुकी है।
इनेलो नेता कर्मबीर राठी ने कहा कि भाजपा सरकारआए दिन लोगों पर नए कर ला रही है, जिससे आमजन की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है। चुनाव के दौरान भाजपा ने किसान, व्यापारी, मजदूर, कर्मचारी व आमजन कोजो सपने दिखाकर जनता से वोट बटोरे थे, आज उन सपनो में से एक भी कार्य सरकार ने पूरा नहीं किया। आज हर वर्ग भाजपा सरकार से परेशान है। रोजगार के लिए युवा भटक रहे है, इलाज के लिए मरीज भटक रहा है, व्यापारी करो से परेशान है, शिक्षा जगत में शिक्षकों की कमी भी विद्यार्थियों के भविष्य को उजाडऩेे का कार्य कर रही है। कर्मबीर राठी ने कहा कि इनेलो बसपा के सुशासन में प्रत्येक घर को रोजगार मिलेगा तथा भ्रष्टाचार का सफाया होगा। आमजन को मूलभुत सुविधाओं के लिए मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। इस अवसर पर नरदेव दहिया, पूर्व पार्षद राजेश तंवर, रितेश छिकारा, महेंद्र राठी, जगबीर रूहिल, प्रवीन कुमार, सुमित कुमार, मोनू राठी, विनोद कुमार सहित इनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन:-कार्यालर्य में कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व चेयरमैन कर्मबीर राठी।
