बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
बहादुरगढ़ भाजपा कार्यालय में भारतीय जनसंघ के सहसंस्थापक ओर महान चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्मदिन के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भाजपा पदाधिकारीयो ओर कार्यकर्ताओं ने नमन किया।
भाजपा मीडिया प्रभारी सतबीर चौहान ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्म आज ही के दिन सन 1916 में 25 सितम्बर को उतरप्रदेश के मथुरा जिले में हुआ था। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा प्रकाशित साप्ताहिक पत्रिका पाँचजन्य की नीव रखी। 1967 में भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष बने। उतरप्रदेश के जौनपुर से लोकसभा का उपचुनाव लड़े, लेकिन हार गए। उन्होंने चंद्रगुप्त मौर्य पर नाटक लिखा ओर बाद में शंकराचार्या की जीवनी भी लिखी। 11 फ़रवरी 1968 को मुगलशराय रेलवे जंक्शन के निकट पोल संख्या 1276 के पास रहस्मयि हालात में मृत अवस्था में पाए गए थे। इस अवसर पर भाजपा नेता दिनेश कौशिक ओर पूर्व ज़िलाध्यक्ष महेश कुमार साथ, मण्डल अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, मण्डल महामन्त्री राजेश मकड़ोली, सचिव उमेश सहेगल, कृष्ण चन्द्र, देवेन्द्र, सतबीर सिंह चौहान,नरेश प्रजापति व अनेको अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा पदाधिकारीयो ओर कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया नमन ।
-
Next
कांग्रेस पार्टी के आईटी सेल हल्का अध्यक्ष सुनील अहलावत व उपाध्यक्ष बने संदीप सांगवान, पूर्व जिला परिषद चेयरमैन सतीश छिकारा कार्यालय पर आईटी सेल नवनियुक्त पदाधिकारियो का हुआ सम्मान, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर के नेतृत्व में पार्टी हो रही मजबूत : सुनील अहलावत, कांग्रेस पार्टी में हर कार्यकर्ता का मान-सम्मान : संदीप सांगवान