बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
भारत के त्यौहार भारत की विशेष पहचान है। आज विश्व भर में भारत के त्यौहारों और संस्कृति की गूंज सुनाई दे रही है। जन्माष्टमी के बाद अब देशभर में भगवान गणेश चतुर्थी की धूम है। भगवान गणेश चुतर्थी का त्यौहार अब महाराष्ट्र की नही हरियाणा में भी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। यहां भी घर घर में गणपति की स्थापना की गई है। मंदिरों में भगवान गणेश की पूजा पूरे विधि विधान से हो रही हैं। हर वर्ग के लोग भगवान गणेश की पूजा कर सुख समृद्वि की कामना करते हैं और विध्नहर्ता, मंगलकर्ता सभी देवो में प्रथम पूज्य भगवान गणेश अपने भक्तों की कामना को पूर्ण भी करते हैं। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र दलाल ने भगवान गणेश की पूजा और आरती में शामिल होने के बाद ये बात कही। उन्होंने कहा कि हवन और पूजा से इंसान को आत्मिक शांति मिलती है और वातावरण में फैले विषैले तत्व खत्म होते हैं। बिजेन्द्र दलाल ने हरदिल मिलाप सभा की ओर से किला मोहल्ला के संकट मोचन श्री हुनमान मंदिर में भगवान गणेश का पूजन और आरती भी की। उन्होंने भगवान गणेश के सम्मुख माथा टेककर सर्वजनों के कल्याण की कामना भी की है। मंदिर में मौजूद संगत को सम्बोधित करते हुये दलाल ने कहा कि सच्चे मन से किया गया हर काम सफल होता है। मुरादें पूरी होती है और जीवन में हमेषा मंगल ही मंगल होता है। उन्होंने कहा कि भगवान अपने भक्तों को कभी कष्ट नही देते हैं , वो तो कष्टों को हरने वाले होते हैं। उन्होनंे कहा कि जिस भक्ति भाव से हम भगवान की पूजा करते हैं उसी भावना से हमे गरीब, निशक्तजनों और जरूरतमंद लोगों की मदद भी करनी चाहिये। उन्होंने कहा कि भगवान के मंदिर में भले ही कोई भेंट चढ़ाने में इंसान से देरी हो जाये लेकिन अगर कोई सार्मथ्यवान है तो उसे बिना देरी किये लोगों की मदद करनी चाहिये। भूखों को भोजन खिलाना चाहिये क्योंकि अन्न के दान से बड़ा कोई दान नही । भगवान भी उसी का साथ देते हैं जो उसके भक्तों के कष्टों को दूर करने में जीवन की खुशी समझते हैं। मंदिर में पहुंचने पर हरदिल मिलाप सभा के सदस्य ने बिजेन्द्र दलाल का फूलमालाओं से स्वागत भी किया। इस मौके पर पंडित द्वारकेश गोस्वामी,पंडित हरिओम, महेश काठपालिया, नरेश मल्होत्रा,दिनेश चावला, हरीश सेतिया, रेवती नन्दन ,ताराचन्द,दिनेश मल्होत्रा, गगन वर्मा, खेमचन्द छाबड़ा,गिरधारी लाल , अशोक बतरा, कृष्ण ग्रोवर, सुरजीत भाटिया,यशपाल मल्होत्रा, विजय चावला,राजीव लखीना, कृष्ण चावला और संजय सहगल, प्रदीप दलाल, संदीप गुलिया और संदीप पाराशर समेत सैंकड़ो लोग मौजूद रहे।
फोटो कैप्शनः- भाजपा जिलाध्यक्ष का सम्मान करते हुये हरदिल मिलाप सभा के सदस्य
