बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
शहर के लाइनपार स्थित अपने पार्टी कार्यालय पर बुधवार को पूर्व चेयरमैन व कांग्रेस नेता रवि खत्री ने कार्यकर्ताओं की एक मीटिंग ली। कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए पूर्व रवि खत्री ने कहा कि आज शहर में दिन प्रतिदिन बढ़ रही हत्या, लूट, दुष्कर्म, चेन स्नेचिंग, बाईक चोरियां, छेड़खानी इत्यादि आपराधिक घटनाओं से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। जब महिलाओं से उनके घर के बाहर ही चेन स्नेचिंग की घटना को अपराधी अंजाम दे देते हैं तो बाहर कैसे कोई सुरक्षित हो सकता है। अपराधी पता पूछने के बहाने से महिलाओ को नशीला पर्दाथ सुंगाकर उनको लूट लेते हैं।
उन्होंने कहा कि हमें सुरक्षित माहौल बनाने की जरूरत है, सरकार चाहे कोई भी हो। दिने में भी चोरो के हौंसले बुलंद हैं। बेटियों और महिलाओ की सुरक्षा के लिए चल रहे दुर्गा अभियान, एंटी रोमियो अभियान केवल कागजों तक सिमट कर रह गये हैं। पुलिस अपराधियों को पकड़ने और शहर में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने में नाकाम साबित हो रही है। रवि खत्री ने कहा कि बेटियों और महिलाओं से दुष्कर्म करने वाले दरिंदो को फांसी दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अपराधों को रोकने के लिए सख्त कानून बनाये जाये ताकि अपराधियों की रूह कांप जाये।
दिल्ली राजधानी से सटा होने के कारण बहादुरगढ़ में बढ़ा क्राइम का ग्राफ : रवि खत्री
कांग्रेस नेता रवि खत्री ने कहा कि बहादुरगढ़ दिल्ली राजधानी से सटा होने के कारण यहां पर क्राइम का ग्राफ बढ़ा हैं। अपराधी वारदात को अंजाम देकर एक राज्य से दूसरे राज्य में आसानी से पहुँच जाते हैं। थानों में पुलिस कर्मचारियों की संख्या व साधनो की कमी हैं। वही को साधनो की कमी के कारण पुलिस कर्मियों को साधनो का इंतजार करना पड़ता हैं और अपराधी वारदात अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। उन्होंने सीएम मनोहर लाल खट्टर, भाजपा के मंत्रियों और विधायकों पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएम मंत्री और विधायक केवल एक दूसरे की तारीफ करने में व्यस्त हैं। उनको जनता समस्या और प्रदेश में बढ़ रहे क्राइम से कोई मतलब नहीं हैं। खत्री ने कहा कि अगर जल्द ही कानून व्यवस्था नहीं सुधरी और आपराधिक घटनाए नहीं रुकी तो वे सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी हैं।
हुड्डा राज में विकास में नबंर 1 प्रदेश, खट्टर राज में अपराधों में बना नंबर 1 : रवि खत्री
रवि ने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व कांग्रेस राज में नंबर 1 प्रदेश भाजपा सरकार आने पर फिसड्डी साबित हुआ है। आमजन सुरक्षा मुहैया करवाने, युवाओ को रोजगार देने, किसानो को उचित मुआवजा देने, लोगों को स्वास्थ्य, शिक्षा देने में भाजपा सरकार नाकाम रही है। कांग्रेस राज में विकास और प्रति व्यक्ति आय में नंबर 1 प्रदेश भाजपा सरकार आने पर 4 साल में विकास के मामले में पिछड़ने के साथ-साथ अपराधों में नंबर वन बनकर रह गया है।
क्राइम रोकने के लिए कांग्रेस नेता ने दिए सुझाव :
● किरायेदारों के मालिक द्वारा पुलिस वेरिफिकेशन करवाई जाये।
● थानों में पुलिस कर्मियों की भर्ती व साधनो की संख्या बढ़ाई जाये।
● महिला कॉलेज, लड़कियों के स्कूल में महिला पीसीआर सुबह व छुट्टी के समय उपलब्ध होनी चाहिए।
● पार्को में नशेड़ियों पर लगाम लगाई जाये।
● पुलिस द्वारा गस्त बढ़ाने की मांग।
● पुलिस द्वारा बेटियों और महिलाओ को आत्म रक्षा के गुर सिखाने के लिए प्रशिक्षण की मांग।
● बच्चों को गुड़ टच और बेड टच का पाठ पढ़ाकर जागरूक किया जाये।
इस अवसर पर रामफल, हवासिंह खत्री, विजय शर्मा, महिपाल दलाल, मांगेराम, राज सिंह, विक्की शर्मा, राजेश पहलवान, संजय दहिया, मनोज खत्री, प्रेम फौजी, कपिल छिक्कारा, अत्तर सिंह, अशोक दलाल,अमित छिल्लर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन : पूर्व चेयरमैन रवि खत्री कार्यकर्ताओ के साथ बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सरकार के खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी देते हुए।