बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
बहादुरगढ़ अपने कार्यालय से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व जिला परिषद चेयरमैन सतीश छिकारा की अध्यक्षता में बुधवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर की पांचवें चरण की हरियाणा बचाओ, परिवर्तन लाओ साइकिल यात्रा में भाग लेने के लिए काफी संख्या में कार्यकर्ता रवाना हुए जिन्हें सतीश छिकारा ने कांग्रेस झंडी दिखाकर रवाना किया। सतीश छिकारा ने बताया कि पांचवें चरण की यात्रा 12 से 16 सितंबर तक बड़खल से आरंभ होकर फरीदाबाद के हथनी में समाप्त होगी। हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर के नेतृत्व में केंद्र और हरियाणा की भाजपा सरकार के विरुद्ध यात्रा निकाली जा रही है। कालका से जो साइकिल यात्रा शुरू हुई, वह अब प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के साथ ही रुकेगी। कांग्रेस नेता सतीश छिकारा ने कहा कि जहां-जहां तंवर की साइकिल चल रही है, वहां-वहां भाजपा का सफाया होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के चलते हर वर्ग परेशान है। पैट्रोल व डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। भाजपा सरकार द्वार किए राफेल महा घोटाले व भाजपा की जन विरोधी नीतियों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेशभर में पोल खोल अभियान चलाएंगे।
साइकिल यात्रा के लिए पूर्व जिला परिषद चैयरमैन सतीश छिकारा के साथ सुमित छिकारा, सुनील अहलावत, विकास खत्री, मंजीत अहलावत, अनिल राठी, नरेंद्र शर्मा, बंटी, दीपू, हिमांशु, अमित आदि रवाना हुए।
फोटो कैप्शन 1: पांचवें चरण की हरियाणा बचाओ, परिवर्तन लाओ साइकिल यात्रा में पहुंचे कांग्रेसी नेता सतीश छिकारा व कार्यकर्ता।
फोटो कैप्शन 2 : पांचवें चरण की हरियाणा बचाओ, परिवर्तन लाओ साइकिल यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर व कांग्रेसी नेता सतीश छिकारा।
