बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
केंद्र व हरियाणा की सरकार पूर्ण रूप से किसान,
व्यापारी,कर्मचारी व आमजन विरोधी है। डीजल पेट्रोल व रसोई गैस के दाम कम करने के झूठे वादे देश की जनता से करके केंद्र व हरियाणा की सत्ता हथियानें वाली भाजपा ने तेल कंपनियों को मनमर्जी के दाम बढ़ाकर जनता को लूटने की पूरी छूट दे रखी है। यह बात पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून नेभारत बंद के तहत भाजपा सरकार द्वारा आए दिन बढ़ाए जाने डीजल, पेट्रोल,रसोई गैस के दामों व मंहगाई बढ़ाने की निंदा करते हुए कही।
राजेंद्र जून ने कहा कि बडी हैरानी की बात है कि कांग्रेस कार्यकाल में
डीजल व पेट्रोल के जरा से दाम बढऩे पर सड़कों पर उतरकर नौटंकी करने वाले भाजपा के तमाम नेता आज चुप है और डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के दाम आसमान को छू रहे है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पेट्रो पदाथों के दामों पर अंकुश लगाने में पूर्ण रूप से नाकाम साबित हुई है। केंद्र सरकार को अपने चुनावी वादे की पालना करते हुए डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस के दाम कम करके आम आदमी को राहत पहुंचाने का काम करना चाहिए। राजेंद्र जून ने कहा कि आज पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के
आह्वान पर भारत बंद के तहत मंहगाई व पेट्रो पदार्थों के दाम कम करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर आमजन के हितों की आवाज को बुलंद करने का काम कर रहे है। राजेंद्र जून ने कहा कि भाजपा से परेशान जनता 2019 में केंद्र तथा हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनाने का जनादेश देगी।
फोटो कैप्शन : राजेंद्र सिंह जून, पूर्व विधायक।
