बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से एप के जरिये सीधा संवाद करने के लिए लांच किए गए महिला शक्ति एप से जोडऩे का अभियान तेज हो गया है। हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव प्रशासनिक इंचार्ज एवं पार्षद नीना सतपाल राठी ने पटेल नगर, सैनिग नगर व जेई कॉलोनी में कार्यक्रम आयोजित कर एक दिन में 350 महिलाओं को उनके वोटर आईडी कार्ड नंबर के आधार पर फार्म भरकर जोडऩे की प्रक्रिया अमल में लाई। अब तक बहादुरगढ़ क्षेत्र में 2 हजार से अधिक महिला कार्यकर्ता इस एप से सीधे जुड़ चुकी है। एप के माध्यम से अपने सुझाव सीधे राहुल गांधी तक पहुंचाने के लिए महिला कार्यकर्ताओं में उत्साह भी देखने को मिला।
बहादुरगढ़ में गत 29 जुलाई को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद कुमारी शैलजा ने वार्ड-30 में पहुंचकर महिला शक्ति एप लांचिंग कार्यक्रम का शुभारंभ किया था। यह लांचिंग समारोह प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान के मार्गदर्शन में महासचिव प्रशासनिक इंचार्ज डा. नीना सतपाल राठी की अगुवाई व नेतृत्व में हुआ था। इसमें हजारों की संख्या में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया था और राहुल गांधी के नेतृत्व में फिर से कांग्रेस को सत्ता में लाने का भरोसा दिया था। इसी कड़ी के तहत पटेल नगर में महिला शक्ति एप से जोडऩे के लिए विशेष कार्यक्रम किया गया। महिला कार्यकर्ताओं में पार्टी संगठन से जुडऩे व राहुल गांधी का हाथ मजबूत करने को लेकर उत्साह भी देखने को मिला। स्वयं डा. नीना सतपाल राठी ने महिला शक्ति एप से जोडऩे के लिए फार्म भरा। उन्होंने महिलाओं के वोटर आईडी नंबर को शक्ति एप के वाट्सअप नंबर 7996479964 से लिंक करते हुए प्रक्रिया को पूरा किया। उन्होंने कहा कि जो भी महिला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तक अपना संदेश, सुझाव भेजना चाहती है उसके लिए उन्हें उक्त नंबर पर अपना वोटर आईडी नंबर डालना होगा। यह नंबर कांग्रेस मुख्यालय की सोशल मीडिया विंग अपने यहां दर्ज कर लेगी। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी जब भी कोई दिशा-निर्देश देंगे तो वह एक साथ सभी के पास पहुंचेगा। संवाद के दौरान कोई भी कार्यकर्ता चैटिंग से कोई भी अपना सुझाव उन्हें दे सकती है।
डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि महिला शक्ति एप के जरिये महिलाओं ने कांग्रेस का साथ देने का भरोसा दिया है। शक्ति एप से जुडक़र राहुल गांधी से वे सीधा संवाद करें। देश में महिलाओं की सुरक्षा और उन्हें स्वालंबी बनाने की दिशा में यह एप मील का पत्थर साबित हो रहा है। उन्होंने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अपने किए वायदों पर खरे नहीं उतरे। आज हालत यह है कि आज देश-प्रदेश में बेटियां, महिलाएं व आमजन असुरक्षित है। यही नहीं महिलाओं के खिलाफ अपराध दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। आए दिन सामूहिक दुष्कर्म, दुष्कर्म, छेडख़ानी, लूटपाट व अन्य वारदातें हो रही है लेकिन सरकार इन पर अंकुश लगाने में विफल साबित हो रही है। स्थिति यह है कि आज महिलाएं व बेटियां घरों से बाहर निकलने से डरने लगी है। मां जब बेटी को किसी काम के लिए घर से बाहर भेजती है और जब तक बेटी वापस सुरक्षित घर तक नहीं आती तब तक मां सहमी रहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने न तो महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की और न ही विकास कार्य करवाए। अपने वायदों से लगातार मुकर रही है। इसलिए महिलाओं व आमजन का अब भाजपा से मोहभंग हो चुका है और आमजन कांग्रेस को सत्ता सौंपने को तैयार बैठी है। यही नहीं महिलाएं एकजुट होने लगी है और अपने साथ धोखे व अन्याय का बदला भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाकर लेगी। डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि गांव-गांव व शहर के सभी वार्डों में जाकर महिलाओं को इस शक्ति एप से जोड़ा जाएगा क्योंकि राहुल गांधी के नेतृत्व में ही महिलाएं सुरक्षित रह सकती है। पटेल नगर व अन्य कॉलोनी में महिला शक्ति एप से जोडऩे के कार्यक्रम के दौरान बीरमती देवी, कौशल्या, शांति, प्रतिमा, भावना देवी, पुष्पा देवी, अंगूरी देवी, कमलेश, सुमन देवी, बाला देवी, पिंकी, सितारा देवी, सुनीता देवी, अनिता, सविता, शीला दलाल, मोंटी देवी, सविता, कविता, कृष्णा, रोशनी, काली रहमान, पूनम, प्रोमिला, सावित्री चंपा, रामलाली समेत काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।
-फोटो कैप्शन : शहर के पटेल नगर में शक्ति एप से महिलाओं को जोडऩे के लिए फार्म भरते हुए देश महिला कांग्रेस महासचिव प्रशासनिक इंचार्ज एवं पार्षदडा. नीना सतपाल राठी।
-फोटो कैप्शन : कांग्रेस के महिला शक्ति एप जुड़ाव को लेकर अपने वोटर कार्ड दिखाते हुए महिलाएं और उन्हें अवगत कराते हुए प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव प्रशासनिक इंचार्ज एवं पार्षद डा. नीना सतपाल राठी।
