बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
भारत रत्न एवं सूचना क्रांति के जनक पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनके 74वें जन्मदिवस पर गांव नूना माजरा व दुल्हेड़ा में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें याद किया। हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव प्रशासनिक इंचार्ज एवं पार्षद डा. नीना सतपाल राठी ने दोनों गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत की और पूर्व पीएम राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। साथ में उन्होंने महिलाओं व आमजन से उनके आदर्शों को जीवन में धारण करने का आह्वान भी किया। डा. नीना सतपाल राठी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद करते हुए कहा कि वे युवाओं के प्रेरणा स्रोत रहे। राष्ट्र निर्माण में उनका काफी योगदान रहा। 21वीं सदीं में भारत को आधुनिककरण के पथ पर ले जाने वाले व कंप्यूटर व संचार क्रांति के जनक रहे हैं। उनके द्वारा शुरू की गई सूचना प्रौद्योगिकी व संचार क्रांति की बदौलत भारत देश आज भी आईटी के क्षेत्र में पूरे विश्व में धूम मचा रहा है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था के माध्यम से लोकतंत्र को मजबूत करने, लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मतदान आयुु 18 वर्ष कराने में अहम भूमिका भी निभाई। डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि देश व समाज के उत्थान के लिए उन्होंने विशेष भूमिका निभाई। यही नहीं पूर्व पीएम राजीव गांधी ने अपने कार्यकाल में गरीब, जरूरतमंद व समाज में पिछड़े लोगों के कल्याण के लिए ऐसी कल्याणकारी नीतियों को बनाकर लागू किया जिनका लाभ आज उन लोगों को काफी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वे दयालु, सौम्य, एवं स्नेही व्यक्तित्व के धनी थे। अपनी दूरदर्शी व विकासात्मक सोच के कारण ही उन्होंने देश को तरक्की की राह पर अग्रसर करने का काम किया। उनके कार्यों की हर कोई सराहना करता है। यही नहीं पूर्व प्रधानमंत्री ने महिला सशक्तिकरण पर भी पूरा जोर दिया। ऐसे में आज हमें उनके आदर्शों को अपनाने की जरूरत है। डा. नीना सतपाल राठी ने सभा के दौरान महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाज व देश उत्थान के लिए महिलाओं को एकजुट होते हुए अपनी आवाज बुलंद करनी होगी। यही नहीं सशक्त बनकर अपने अधिकारों को पाना होगा। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे बेटा-बेटी में कोई फर्क न मानें बल्कि बेटियों की अच्छी तरह से परवरिश करें और उनकी प्रतिभा को समझें ताकि वे अपना भविष्य उज्जवल बना सके। उन्होंने कहा कि समय के साथ बदलाव लाना चाहिए ताकि उसी हिसाब से आने वाली पीढ़ी का जीवन यापन करना चाहिए। डा. नीना सतपाल राठी ने कह कि वे महिलाओं को सशक्त बनाने, उनको जागरूक करने के लिए दिन-रात एक किए हुए हैं। बेटियों, बहनों व महिलाओं के लिए वे अपना जीवन न्यौछावर करने से पीछे नहीं हटेंगी क्योंकि राजनीति में इसी सोच के साथ उन्होंने अपना कदम बढ़ाया है। उन्होंने खासतौर पर महिलाओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वे मेरे साथ खड़ी होकर मेरी ताकत को बढ़ाए रखे ताकि वे उनकी बुलंद व सशक्त आवाज बनकर उनके अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ सके। गांव नूना माजरा व दुल्हेड़ा में हुए कार्यक्रम के दौरान डा. नीना सतपाल राठी ने सैकड़ों महिलाओं का सम्मान भी किया। इस मौके पर उनके साथ राकेश देवी, भावना देवी, संतोष देवी, बीरमति, नीलम, इंद्रावती, सतपाल राठी, मनोज हुड्डा, रोहतास मलिक, संजय कादयान के अलावा कई अन्य मौजूद रहे।
–फोटो कैप्शन : ग्रामीण महिलाओं के साथ पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद करते हुए हरियाणा महिला कांग्रेस महासचिव एवं प्रशासनिक इंचार्ज डा. नीना सतपाल राठी।
