बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को जयंती पर नमन
करते हुए पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून ने कहा कि राजीव गांधी ने
ग्रामीण भारत के विकास के लिए संविधान में पंचायती राज संशोधन कर सही
मायनों में ग्रामीण भारत के विकास की नींव रखी थी। कांग्रेस नेता विक्रम
जून ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को जयंती पर नमन करते हुए कहा कि
राजीव गांधी ने पंचायती राज व्यवस्था के माध्यम से लोकतंत्र को मजबूत
करने, लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मतदान आयुु
18 वर्ष कराने में अहम भूमिका निभाई। पूर्व विधायक राजेंद्र जून के
कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। इस अवसर
पर पूर्व चेयरमैन तेजबीर दलाल ने कहा कि राजीव गांधी ने अपने कार्यकाल
में गरीब व समाज में पिछड़े लोगों के कल्याण के लिए ऐसी कल्याणकारी
नीतियों को बनाकर लागू किया जिनका लाभ आज भी गरीब व पिछड़े समाज के लोगों का मिल रहा है। सचिव सुरेंद्र छिल्लर ने नमन करते हुए कहा कि भारत रत्न
राजीव गांधी सूचना प्रौद्योगिकी व संचार क्रांति के जनक थेे, राजीव गाधी
द्वारा शुरू की गई सूचना प्रौद्योगिकी व संचार क्रांति की बदौलत भारत देश
आज भी आईटी के क्षेत्र में पूरे विश्व में धूम मचा रहा है। इस अवसर पर
धर्मबीर भगत, महेंद्र मेहन्दीपुर, नारायण बराही, बलवान जाखौदा, नवीन
बराही, संजय पहलवान, सीटू बराही, मुख्तयारे दलाल, राजेंद्र जून माजरा,
देवेंद्र दहिया,चतर सिंह खत्री, दयाचंद रंगा, धर्मपाल जून, कृष्ण कुमार,
अशोक नागर,धीरज गौतम, विपिन कुमार, धर्मपाल बोहत सहित अनेककांग्रेस
कार्यकर्ताओं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को जयंती पर नमन करते उनके
द्वारा दिखलाए गए देश सेवा के मार्ग पर चलने का प्रण लिया।
फोटो कैप्शन 1 :-जयंती अवसर पर भारत रत्न राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी को जयंती पर किया नमन * पूर्व विधायक जून के कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने किया नमन
-
Next
राष्ट्र निर्माण में पूर्व पीएम राजीव गांधी का रहा अमूल्य योगदान : डा. नीना सतपाल राठी -भारत रत्न पूर्व पीएम राजीव गांधी को उनकी जयंती पर गांव नूना माजरा व दुल्हेड़ा में किया याद – पूर्व पीएम राजीव गांधी के आदर्शों को जीवन में अपनाने का किया आह्वान -डा. नीना सतपाल राठी ने महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर, किया महिलाओं का सम्मान भी