बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
शहर के वैश्य बी.एड. कॉलेज में तीज का उत्सव बडे ही हर्षोल्लास से मनाया गया। कॉलेज की प्राचार्या डॉक्टर आशा शर्मा व सभी प्रवक्ता गणों ने कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती मां के आशीर्वाद के साथ उनके चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके की। इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. आशा शर्मा ने कहा कि महिलाओं का उत्सव है। चारो तरफ हरियाली होने के कारण इसे हरियाली तीज भी कहते हैं। उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति और सभ्यता को बनाए रखने के लिए हम महाविद्यालय में यह सभी उत्सव समय-समय पर मनाते रहते हैंं ताकि आने वाली पीढ़ी इन सभी रीति रिवाजो और संस्कारों से परिचित रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रांगण में छात्राओं के लिए झूला भी डाला गया। तीज उत्सव में छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर मेहंदी, सोलो डांस, सोलो सॉन्ग प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में वैशाली प्रथम, ज्योत्स्ना दूसरे व पूजा व सुनीता तीसरे स्थान पर रही। एकल गायन प्रतियोगिता में मनीषा प्रथम, अंजू दूसरे व पारूल तीसरे स्थान पर रही। एकल नृत्य प्रतियोगिता में कोमल प्रथम, नीलम दूसरे व अंजू तीसरे स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में डोली पहले, व रवीना दूसरे स्थन पर रही। इस अवसर पर नीतिका व शिखा ने भी विशेष प्रस्तुति दी। इस तीज उत्सव में कॉलेज की प्राचार्या डॉक्टर आशा शर्मा ने भी लोक गीत गाया। हरियाली बढ़ाने हेतु महाविद्यालय में पौधारोपण भी किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन टैगोर सदन की डॉ. सुनीता नारंग, रेनू कुमारी व सुमन द्वारा किया गया।



