बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में मंगलवार को हुए कांग्रेस के महिला अधिकार सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं में पूरा उत्साह देखने को मिला। प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव प्रशासनिक इंचार्ज डॉ. नीना सतपाल राठी के नेतृत्व में लगभग एक हजार महिलाएं तिरंगे रंग की चुनरियों व पटकों के साथ बहादुरगढ़ से बसों व अन्य वाहनों में सवार होकर दिल्ली के लिए रवाना हुई।
इससे पहले दिल्ली-रोहतक रोड स्थित सांखोल के पास अपने कार्यालय पर महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. नीना सतपाल राठी ने कहा कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के बैनर तले यह सम्मेलन आयोजित किया गया है। इसमें महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा व राजनीति में उनकी सक्रिय भागीदारी पर विशेष रूप से फोकस रहा। उन्होंने कहा कि बहादुरगढ़ हलके से महिला कार्यकर्ताओं में इस सम्मेलन को लेकर खूब उत्साह देखने को मिला। कांग्रेस पार्टी का गुणगान करते हुए व मंगलगीत गाते हुए महिलाएं रवाना हुई। १८ बसों व कई अन्य गाडिय़ों में सवार होकर लगभग एक हजार महिलाओं ने महिला अधिकार सम्मेलन में शिरकत करते हुए इसे कामयाब बनाने का काम किया। यह सम्मेलन अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया है। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मुख्य तौर पर शिरकत करते हुए महिला सशक्तिकरण व राजनीति में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया और कहा कि महिला शक्ति के कारण ही कांग्रेस पार्टी फिर से वर्ष २०१९ में जहां सत्ता में काबिज होगी वहीं पार्टी के संगठन को मजबूत आधार मिल रहा है। हरियाणा से प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान के नेतृत्व में हर जिलों से महिला कार्यकर्ता इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए पहुंची है। डॉ. नीना सतपाल राठी ने कहा कि महिला अधिकार
सम्मेलन में मोदी सरकार के कार्यकाल में हुई आपराधिक घटनाओं पर जहां चर्चा हुई वहीं महिला सुरक्षा के मुद्दे पर भी भाजपा पर जमकर निशाना साधा गया। प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव प्रशासनिक इंचार्ज डॉ. नीना सतपाल राठी ने कहा कि वर्ष २०१४ में मोदी सरकार महिला सुरक्षा के मुद्दे व महंगाई को कम करने समेत अन्य लुभावने वायदे कर सत्ता में आई थी। लेकिन जब से भाजपा की सरकार बनी है तभी से उनके ये वायदे केवल जुमलों तक सीमित होकर रह गए। न तो छोटी-छोटी बच्चियां सुरक्षित है और न ही महिलाएं व आमजन। दुष्कर्म, सामूहिक दुष्कर्म व अन्य आपराधिक वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ता रहा। देश व हरियाणा प्रदेश विकास के मामले में पिछड़ गया। उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल के ४ सालों के बाद भी महिला सुरक्षा व महिला आरक्षण जमीनी स्तर पर नहीं दिखाई दे रहे। नतीजा केवल शून्य है। उन्होंने कहा कि भाजपा के मेनिफेस्टो में महिला आरक्षण व महिला सुरक्षा मुख्य मुद्दा था लेकिन आज कहीं पर भी महिलाएं अपने को सुरक्षित नहीं मान रही। डॉ. नीना सतपाल राठी ने कहा कि मोदी सरकार का बेटी
बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा महज एक जुमला था। पार्टी की महिला इकाई इन्हीं मुद्दों को लेकर घर-घर जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस महिला मुद्दे को लेकर भाजपा सत्ता में आई थी वही उनके लिए यह हार का कारण भी बनेगा। आज महिलाए एकजुट होकर सत्ता बदलाव का मन बना चुकी है क्योंकि भाजपा राज मेें वे असुरक्षित महसूस करती रही। ऐसे में अब वर्ष २०१९ के चुनाव में महिलाएं बढ़चढ़ कर राजनीति में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए जनविरोधी भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेंगी और फिर से आमजन व सभी वर्गों का ख्याल रखने वाली कांग्रेस पार्टी को सत्ता में काबिज करने का काम करेंगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी भाजपा की मनोहर लाल की सरकार केवल झूठे वायदों व जुमलों तक सीमित होकर रह गई। प्रदेश को विकास की तरक्की पर अग्रसर करने की बजाय इसे पछाडऩे व अपराधों में नंबर वन बनाने का काम किया है।
-फोटो कैप्शन : दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में हजारों महिलाओं के साथ महिला अधिकार सम्मेलन के लिए रवाना होते हुए डॉ. नीना सतपाल राठी।