बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव प्रशासनिक इंचार्ज डा. नीना सतपाल राठी ने दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में 7 अगस्त को होने वाले महिला सम्मेलन को लेकर कमर कस ली है। अधिक से अधिक संख्या में बहादुरगढ़ क्षेत्र से महिलाओं की इसमें भागीदारी हो इसको लेकर उन्होंने वार्ड स्तर से लेकर गांवों का दौरा कर महिलाओं को न्यौता देने का अभियान शुरू कर दिया। साथ में बहादुरगढ़ में महिला शक्ति एप समारोह को सफल बनाने पर उन्होंने महिला कार्यकर्ता व आमजन का आभार भी जताया। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में दिल्ली में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर महिला कार्यकर्ताओं में जोश व उत्साह बना हुआ है। एकजुट होकर महिलाएं इसमें भाग लेते हुए कांग्रेस के संगठन को मजबूत आधार देने का काम तो करेंगी ही साथ में महिला सशक्तिकरण की आवाज भी बुलंद करेंगी।
गांव लडरावन समेत कई अन्य कई गांवों का दौरा उन्होंने किया और महिलाओं को दिल्ली सम्मेलन का न्यौता भी दिया। उन्होंने कहा कि बहादुरगढ़ हलके से एक हजार से अधिक महिलाएं इसमें भाग लेंगी। इस मौके पर अपने संबोधन में डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि ने कहा कि
जिस देश की महिला शक्ति मजबूत होगी वह देश हमेशा विकास करेगा। कांग्रेस पार्टी के पास सबसे मजबूत महिला संगठन है, जो पूरे देश में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि बहादुरगढ़ में राज्यसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा ने हजारों महिलाओं की मौजूदगी में वार्ड -30 में महिला
शक्ति एप लांच किया, जिसका वाट्सअप नंबर 7996479964 है। इस नंबर के आधार महिला कांग्रेस कार्यकर्ता सीधे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से संवाद स्थापित कर सकेंगी। डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि भाजपा ने जनता से झूठ बोलकर सरकार तो बना ली, लेकिन चुनाव के दौरान किए गए वायदे अभी तक पूरे नहीं किए हैं। भाजपा सरकार में महिला सुरक्षित नहीं है। महिलाओं पर होने वाली घटनाओं का ग्राफ दिन-प्रति दिन बढ़ता जा रहा है। महंगाई आसमान छू रही है। पेट्रोल व डीजल की कीमतें बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश से काले धन को लाकर लोगों के खातों में 15 लाख रुपये भेजने का वायदा किया था, लेकिन 4 साल से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी अभी तक लोगों के खातों में 15 रुपये भी नहीं आए। जनता अब भाजपा सरकार की नियत व नीति को समझ चुकी है। केंद्र व राज्य में आगामी सरकार कांग्रेस की होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने युवाओं को रोजगार देने पर बल दिया था लेकिन आज युवा वर्ग रोजगार मिलने की जगह और बेरोजगार हो गया है जिससे युवा दिशा से भटक रहे हैं। भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था बेकार हो चुकी है। महिलाओं का घरों से निकालना मुश्किल हो रहा है। छोटी बच्चियों से लेकर महिलाओं के साथ दुष्कर्म व अन्य आपराधिक वारदातें हो रही है और अपराधी बेखौफ होकर घूम रहे हैं। इससे प्रदेश की महिलाओं में सरकार के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है। भाजपा सरकार में अराजकता का माहौल है। जिससे आम आदमी पेरशान है। गरीब को रोजी रोटी कमाना मुश्किल हो गया है। प्रदेश की जनता त्राही-त्राही कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 के चुनाव में भाजपा को लोग उसकी जनविरोधी नीतियों व झूठे वायदों व जुमलों के कारण सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएंगे और फिर से आमजन व सभी वर्गों का ध्यान रखने वाली कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाएंगे ताकि फिर से देश व प्रदेश विकास की पटरी पर तेजी से दौड़ सके। क्योंकि महिलाओं की एकजुटता के कारण कांग्रेस का संगठन मजबूत बन गया है। डा. नीना सतपाल राठी के साथ महिलाओं को न्यौता देने में भावना, संतोष, बीरमति, पूनम, आशा, मीना, शीला समेत कई अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता साथ रही।
-फोटो कैप्शन : अपने दौरे में ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं को दिल्ली सम्मेलन का न्यौता देते हुए हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव प्रशासनिक इंचार्ज डा. नीना सतपाल राठी।
-फोटो कैप्शन : शक्ति एप समारोह को सफल बनाने पर महिलाओं का आभार जताते हुए हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव प्रशासनिक इंचार्ज डा. नीना सतपाल राठी।

जिस देश की महिला शक्ति मजबूत होगी वह देश करेगा विकास : डा. नीना सतपाल राठी -दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में 7 अगस्त को होने वाले महिला कार्यकर्ता सम्मेलन का दिया न्यौता -शक्ति एप से महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा, कांग्रेस का संगठन होगा मजबूत
-
Previous
जिला झज्जर के खिलाड़ियों ने बढ़ाया है प्रदेश के साथ-साथ देश का मान : पूर्व जिला परिषद चेयरमैन सतीश छिकारा -जिला झज्जर की टीम नेशनल कराटे टूर्नामेंट प्रतियोगिता के लिए कुरुक्षेत्र रवाना : सतीश छिकारा -खिलाड़ियों को अपना आशीर्वाद देकर सतीश छिकारा ने नेशनल कराटे टूर्नामेंट प्रतियोगिता के लिए किया रवाना