बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव एवं प्रशासनिक इंचार्ज डा. नीना सतपाल राठी ने राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा का बहादुरगढ़ के वार्ड-30 में पहुंचकर महिला शक्ति एप लांच करने व वार्ड के विकास के लिए 22 लाख रूपए दिए है। साथ में कहा कि पहली बार बहादुरगढ़ में एक साथ हजारों महिलाओं ने एकजुट होकर घरों से निकलकर महिला सशक्तिकरण व अपने अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करने का काम किया है।
दिल्ली-रोहतक रोड स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि हजारों की संख्या में महिलाओं ने महिला शक्ति एप लांचिंग समारोह में शिरकत करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का काम किया। इसके लिए उन्होंने महिलाओं का भी धन्यवाद करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही महिलाओं को सशक्त आधार देने, उनके अधिकारों को बुलंद करने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से जारी किए गए महिला शक्ति एप जिसका वाटसअप नंबर-7996479964 है। जिससे महिलाएं दिनोंदिन जुडक़र सीधे उनसे संवाद कर रही है और राहुल गांधी के समक्ष अपना परेशानियां, सुझाव व संदेश भी सांझा कर रही हैं। बहादुरगढ़ में अब तक 2 हजार महिलाओं को वे निजी तौर पर इस एप से जोड़ चुकी हैं और हरियाणा प्रदेश में 10 हजार से अधिक महिलाएं सीधे राहुल गांधी से सीधे संवाद के लिए जुड़ चुकी हैं। डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि 7 अगस्त को दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में देशभर से महिलाएं एक सम्मेलन में भाग लेंगी। इसकी अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी करेंगे। हरियाणा से प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान के नेतृत्व में 5 हजार महिलाएं इसमें भाग लेंगे और बहादुरगढ़ से स्वयं उनके नेतृत्व में एक हजार महिलाएं शिरकत करते हुए पार्टी के संगठन को मजबूत करने का काम करेंगी। शक्ति एप से महिलाओं को जोडऩे का अभियान निरंतर जारी रहेगा
और गांव-गांव व शहर के वार्डों में जाकर महिलाओं को इससे जोड़ा जा रहा है। डा. नीना सतपाल राठी ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के 4 साल से अधिक के शासनकाल में न तो विकास हुआ है और न ही महिलाएं व आमजन अपने को सुरक्षित समझ रहा। अपराधों में लगातार इजाफा हो रहा है। आज स्थिति यह है कि नन्ही बच्चियों से लेकर महिलाएं तक सुरक्षित नहीं है और उनके साथ दुराचार व अन्य आपराधिक वारदातें हो रही हैं। प्रशासनिक व्यवस्था आज बिल्कुल लचर हो गई है। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं
रही। कामकाजी व घरेलू महिलाएं सहमी रहती है। वे घरों से बाहर निकलने से कतराने लगी है। डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि कांग्रेस महिलाओं को राजनीति में आगे लाने व उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाने का काम कर रही है। महिलाओं के सक्रिय राजनीति में सुनिश्चित भागीदारी के लिए कांग्रेस पार्टी का रुख सकारात्मक ही रहा है। महिलाओं की आबादी देश में आधी है तो ऐसे में आधा हक मांगना महिलाओं का अधिकारी भी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों को साथ लेकर लोगों की भलाई के लिए कार्य करती है। बहादुरगढ़ में पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है और महिलाएं एकजुट होकर सत्ता बदलाव लाने का मन बना चुकी है और वर्ष 2019 में कांग्रेस को फिर से देश व प्रदेश में सत्ता में लाने का काम करेंगी। पत्रकार वार्ता के दौरान भावना देवी, संतोष, सतपाल राठी, रोहतास मलिक, मोंटी सोलधा, बंटू, प्रदीप के अलावा कई
अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
बाक्स-1
वार्ड के लोगों की सहमति से लगेगा पैसा
डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि सांसद निधि से राज्यसभा सांसद कुमारी शैलजा उनके वार्ड को प्राथमिकता आधार पर सुविधाएं दिलाने के प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि वार्ड के विकास के लिए जो 22 लाख रूपये कुमारी शैलजा ने दिए है उनमें से 11 लाख रूपये 66 फुटा रोड के अधूरे पड़े काम को पूरा करवाने तो 11 लाख रूपये अन्य कार्यों पर लगाए जाएंगे। इस कार्य के लिए पहले वार्ड के लोगों के साथ मीटिंग की जाएगी और उसमें लोगों से चर्चा होने के बाद व सहमित के अनुसार
उक्त राशि का प्रयोग किया जाएगा। डा. नीना सतपाल राठी ने बताया कि राज्यसभा सांसद ने उन्हें आश्वासन दिया है कि यदि उनके वार्ड में विकास से संबंधित और जरूरत पड़ती है तो वे उसमें भी मदद करने से पीछे नहीं हटेंगी।
बाक्स-2
जनसुविधाएं देना ही प्राथमिकता
डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि वे लोगों को जनसुविधाएं दिलाने व महिलाओं को सशक्त बनाते हुए उनकी आवाज बुलंद करने के लिए दिन-रात जुटी हुई है। महिलाओं को संगठित कर उन्हें कांग्रेस पार्टी की नीतियों से अवगत कराते हुए जोडऩे का काम कर रही है। यही नहीं अपने वार्ड-30 के लोगों को हर जन सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। साथ में पर्यावरण रक्षा के साथ-साथ सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी लगातार आवाज उठा रही हैं।
–फोटो कैप्शन : पत्रकारों से बातचीत करते हुए हरियाणा महिला कांग्रेस महासचिव प्रशासनिक इंचार्ज एवं पार्षद डा. नीना सतपाल राठी।
