बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
भाजपा व कांग्रेस सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए बातें तो बहुत की मगर दोनों ही सरकारों के कार्यकाल में बेटियों व महिलाओं के साथ अपराधों में भारी बढोतरी हुई। इन दोनों ही पार्टियों की सरकार के राज में महिलओं के साथ हुई घिनोनी घटनाओं ने इनके द्वारा किए गए सुरक्षा के तमाम दावों की पोल खोल कर रख दी। हरियाणा में इनेलो बसपा गठबंधन की सरकार बनने पर बेटियों व महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के लिए कड़े से कड़े नियम बनाकर उन्हें कड़ाई से लागू किया जाएगा। यह बात इनेलो हलका अध्यक्ष राजबीर परनाला ने शहर के आर्य नगर में महिला नेत्री सुनिता मलिक की अगुवाई में महिला कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए स्वागत व सम्मान के दौरान मातृ शक्ति को संबोधित करते हुए कही। इनेलो हलका अध्यक्ष के पद पर दोबारा से नियुक्त होने पर आर्य नगर में महिला नेत्री सुनिता मलिक की अगुवाई में मातृ शक्ति द्वारा राजबीर परनाला का जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर इनेलो हलका अध्यक्ष राजबीर परनाला ने कहा कि 2014 के विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में जो भी वादे हरियाणा प्रदेश की जनता से किए थे उनमें से एक भी वादा पूरा करने में खट्टर सरकार अब तक नाकाम साबित हुई है। भाजपा ने अपनी जनविरोधी नीतियों के माध्यम से किसान, व्यापारी, मजदूर, कर्मचारी व आमजन का जीना मुहाल कर रखा है। भाजपा व कांग्रेस से परेशान जनता आगामी विधानसभा चुनाव में हरियाणा प्रदेश में इनेलो बसपा गठबंधन की सरकार बनाने का जनादेश देनेका काम करेगी। राजबीर परनाला ने कहा कि इनेलो बसपा गठबंधन की सरकार बनने के बाद प्रदेश के सभी वर्गों की भलाई व खुशहाली का काम जननायक चौधरी देवीलाल की जन हितेषी नीतियों के तहत इनेलो सुप्रीमो चौधरी ओमप्रकाश चौटाला द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर युवा इनेलो शहरी अध्यक्ष संदीप अहलावत, किशन पूर्व सरपंच, नीलम ढिल्लो, मोनिका भारद्वाज, सोना देवी, गीता, मुकेश, पूनम, मूर्ति, कान्ता,कमलेश, सरोज, रामरति, सुलोचना, सावत्री, संतोष सहित अनेक मातृ शक्ति ने राजबीर परनाला को दोबारा से इनेलो हलकाध्यक्ष बनने की बधाई दी।
*फोटो कैप्शन:- आर्य नगर में इनेलो हलकाध्यक्ष राजबीर परनाला को फूलों को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत करती हुई मातृ शक्ति।*