बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
हरियाणा बचाओ परिवर्तन लाओ कलानौर अनाज मंडी रैली को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खास उत्साह रहा। रविवार को बहादुरगढ़ से सैकड़ों कार्यकर्ता पूर्व जिला परिषद चेयरमैन व कांग्रेसी नेता सतीश छिकारा के नेतृत्व में रैली में भाग लेने के लिए पहुंचे। गाडियो के लंबी काफिले के साथ वे दिल्ली-रोहतक रोड स्थित अपने कार्यालय से रवाना हुए। सतीश छिकारा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के काफिले की गाड़ी को कांग्रेस झंडा दिखाकर रवाना किया।
उन्होंने बताया कि कलानौर रैली 29 जुलाई को सांय 2 बजे शुरू होंगी जिसे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर संबोधित करेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी, कर्मचारियों आदि की समस्याएं इतनी बढ़ गई हैं कि इनका निराकरण किए बगैर प्रदेश विकास की ओर नहीं बढ़ सकता लेकिन खट्टर सरकार इन सभी समस्याओं से अनजान बनकर तमाशा देख रही है। जिसे प्रदेश की जनता किसी भी सूरत में सहन नही करेंगी।
उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोंधित करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का पूरी तरह दिवाला निकल चुका है। प्रदेश की जनता अपने को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है।
सतीश छिकारा ने कहा कि किसानों को फसलों का पूरा भाव नही मिल रहा है, व्यापारी परेशान है, कर्मचारी परेशान है। प्रदेश के नागरिक कमरतोड़ महंगाई से परेशान हैं। राज्य का हर वर्ग सरकार की नीतियों से दुखी है।
कांग्रेस नेता सतीश छिकारा ने लोगों से आह्वान किया कि जो लोकलुभावने वादे करके भाजपा सता में आई वो अपने कोई भी वादे पूरे नही कर पाई। जिसमें 15 लाख रुपये हर नागरिक के खाते में आने की बात हो, स्मार्ट सिटी की बात हो, गंगा की सफाई की बात हो, काला धन लाने की बात हो, साल में युवाओं को 2 करोड़ रोजगार देने की बात हो आदि सभी मुद्दों को भाजपा सरकार पूरा करने में विफल रही हैं। और प्रदेश की जनता चुनाव का इंतजार कर रही है। आने वाली चुनावों में प्रदेश में गरीब मजदूर कमेरे वर्ग कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि आज कलानौर में होने वाली रैली में रिकॉर्ड तोड़ हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचेगे।
इस अवसर पर पंडित नरेंद्र कुमार, बंटी, सुरेंद्र मास्टर, पुरुषोत्तम कनौन्दा, कपूर सिंह, वजीर जांगड़ा लड़रावण, अनिल दराल, नरेंद्र, संदीप सांगवान, सुनील अहलावत, संजीव नागर, पीके दलाल, अनूप कनौन्दा, राजपाल सिंह, विकास खत्री, संजीव नागर, राजपाल सिंह, कृपाल, इंद्रजीत राणा, विनोद राठी, संदीप दहिया, विनोद कौशल, दीपू, प्रीतम, लोकेश, अनिल छिल्लर, गोगा लड़रावण, सुमित दहिया, सतपाल भूरा, नरेंद्र बराही,अमित छिकारा, सुनील छिल्लर, संदीप छिकारा, अशोक दलाल, जोगेंद्र, जसवंत, देवेंद्र देशवाल,जशवंत, पंडित मोहन, संजय, नवीन आदि मौजूद रहे।