बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
राज्यसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा ने रविवार को बहादुरगढ़ के वार्ड-30 के सैनिक नगर में पहुंचकर महिला शक्ति एप का जहां शुभारंभ किया, वहीं वार्ड-30 सैनिक नगर की तरफ जाने वाले रास्ते पर बनाए गए शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह द्वार का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जहां शहीदों का पूरा मान-सम्मान करती है वहीं महिलाओं का भी। महिलाओं को उनका पूरा हक मिले इसके लिए कांग्रेस हमेशा प्रयासरत रही है। महिला शक्ति एप लांचिंग को लेकर उन्होंने बताया कि इस एप के जरिये महिला सीधे कांग्र्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से जुडक़र सीधा संवाद करते हुए अपने सुझाव व उनके समक्ष अपनी बात रख सकेंगी। एप लांचिंग समारोह में हजारों की संख्या में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से महिलाओं ने भाग लेकर व कार्यक्रम को सफल बनाकर कार्यक्रम आयोजक प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव प्रशासनिक इंचार्ज डा. नीना सतपाल राठी के हाथ मजबूत किए और उन्होंने महिलाओं के हितों व उनकी रक्षा करने को लेकर आगे बढऩे का पूरा साथ देने का भरोसा भी दिया।
समारोह में उमड़ी महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ से मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य कुमारी शैलजा व अध्यक्ष सुमित्रा चौहान गद्गद् नजर आई। उन्होंने इसके लिए डा. नीना सतपाल राठी द्वारा आमजन के हितों को लेकर दिन-रात कड़ी मेहनत करने पर बधाई दी और उनकी हौसलाअफजाई करते हुए पीठ भी थपथपाई। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से महिला कार्यकर्ता अपनी बात रख सके इसके लिए बहादुरगढ़ से महिला शक्ति एप की लांचिंग की गई। वाट्सअप नंबर 7996479964 पर कोई भी महिला कार्यकर्ता अपनी बात राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व उनके दफ्तर तक पहुंचाने के लिए मैसेज कर उनसे सीधा जुड़ सकती है। एप लांचिंग समारोह में महिलाओं में खूब उत्साह रहा। महिलाएं कांग्रेस पार्टी की नीतियों का गुणगान करते हुए व लोकगीत गाते हुए समारोह स्थल तक पहुंची। कार्यक्रम में महिलाओं ने डा. नीना सतपाल राठी का पूरा साथ देने व एकजुटता दिखाते हुए कांग्रेेस पार्टी का साथ देने का भरोसा भी दिया। इससे पहले हरियाणा महिला कांग्रेस महासचिव प्रशासनिक इंचार्ज एवं एप लांचिंग समारोह की संयोजक डा. नीना सतपाल राठी की अगुवाई में हजारों महिलाओं ने राज्य सभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा का भव्य अभिनंदन किया। यही नहीं उन्होंने सीडब्ल्यूसी का सदस्य बनाए जाने पर बधाई देते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का आभार भी व्यक्त किया। कुमारी शैलजा ने अपने संबोधन में महिलाओं से कहा कि वे शक्ति एप से जुडक़र राहुल गांधी से सीधा संवाद करें। देश में महिलाओं की सुरक्षा और उन्हें स्वालंबी बनाने की दिशा में यह एप महिलाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। इसमें महिलाएं व आमजन सब के हित सुरक्षित है। कुमारी शैलजा ने महिला सशक्तिकरण व महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने समेत अन्य मुद्दों को लेकर प्रयासरत रहने वाली डा. नीना सतपाल राठी के कार्यों की खूब सराहना भी की। उन्होंने कहा कि वह दिन-रात महिलाओं की चिंता करती रहती है कि आखिर वे राजनीति व अन्य क्षेत्रों में आगे कैसे बढ़े और उनके अधिकार व सुरक्षा कैसे सुनिश्चित हो सके। यही नहीं अपने हलके व क्षेत्र में कैसे विकास कार्य हो सके और किस तरह से अन्याय के खिलाफ लड़ा जा सके। डा. नीना सतपाल राठी ने मुख्य
अतिथि कुमारी शैलजा को अशोक स्तंभ व प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान को भारत का नक्शा स्वरूप चिन्ह प्रतीक स्वरूप भेंट किया। भीड़ से उत्साहित नजर आई कुमारी शैलजा ने महिलाओं से राजनीति में बदलाव लाने का आह्वान किया और साथ में वार्ड-30 के लिए अपने सांसद निधि से 22 लाख रूपये देने की घोषणा भी की।
बाक्स-1
एकजुट हो चुकी महिलाएं
समारोह में उमड़ी भीड़ से गद्गद् होकर महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने कहा कि महिलाएं अब एकजुट हो चुकी है और अपने साथ धोखे व अन्याय का बदला भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाकर लेंगी। महिलाओं के साथ लगातार घिनौने अपराध हो रहे हैं और जो हरियाणा पहले विकास में नंबर-वन था वह प्रदेश अब अपने आप में देश में रेप की राजधानी
बनकर रह गया है। छोटी बच्चियों से लेकर महिलाएं तक अपने को सुरक्षित नहीं मान रही।
बाक्स-3
एप से जल्द जोडेंगे 15 हजार महिलाओं को
एप लांचिंग समारोह की आयोजक रही डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि शक्ति एप महिला सशक्तिकरण को तो बढ़ावा देगा ही साथ में इससे कार्यकर्ता सीधे तौर पर पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी तक अपनी सीधी बात भी पहुंचा सकेंगी। उन्होंने कहा कि गांव-गांव व वार्ड स्तर पर जाकर महिलाओं को इस शक्ति एप से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि बहादुरगढ़ क्षेत्र से 7 अगस्त
तक इस एप से लगभग 15 हजार महिलाओं को जोडऩे का काम वे करेंगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में ही महिलाएं सुरक्षित रह सकती है। राज्यसभा सांसद कुमारी शैलजा के दिशा-निर्देशानुसार व प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान के मार्गदर्शन में महिला कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी के संगठन को मजबूत कर रही है वहीं जल्द ही चुनाव में बदलाव लाकर भाजपा को सत्ता से बाहर व कांग्रेस को सत्ता में लाने का काम करेंगी। डा. नीना सतपाल राठी ने देश के लिए बलिदान देने
वाले शहीदों को भी याद किया। उन्होंने भारत-चीन के बीच हुए युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए शहीद ब्रिगेडियर होशियार को भी अपनी श्रद्धांजलि दी और उनकी शहादत को याद करते हुए उनके नाम पर गांव सांखोल से सैनिक नगर की तरफ जाने वाले रास्ते पर एक प्रवेश द्वार का भी निर्माण कराया। जिसका राज्यसभा सांसद कुमारी शैलजा ने रविवार को लोकार्पण किया।
बाक्स-2
ये रही मौजूद
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य नंदिता हुड्डा, संगठन प्रभारी सुधा भारद्वाज, प्रवक्ता रंजीता मेहता, सोशल मीडिया विंग पदाधिकारी रूचि शर्मा, वेणु अग्रवाल, लीगल सैल राज्य प्रधान महिमा सिंह, जोन कोर्डिनेटर बिमला सरोहा, जिला प्रधान गुरुग्राम पूजा शर्मा, संजीव भारद्वाज, सतपाल राठी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला प्रधान असलम खान, राज सिंह गुलिया, पार्षद गुरदेव राठी, पूर्व पार्षद वजीर राठी, पार्षद संघ के अध्यक्ष समुंद्र सहवाग, ओमप्रकाश प्रधान इस्माइला के अलावा बहादुरगढ़ हलके से आई हजारों महिलाएं मौजूद रही।
–फोटो कैप्शन : वार्ड-30 में शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह द्वार का लोकार्पण करते हुए राज्यसभा सांसद कुमारी शैलजा व अन्य।
–फोटो कैप्शन : महिला शक्ति एप लांचिंग समारोह में मंचासीन मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद कुमारी शैलजा व उमड़ी महिला कार्यकर्ताओं की भीड़।
