बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
शहर के विभिन्न ट्रांसपोर्टरों के पदाधिकारियों से वीरवार को हरियाणा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष व्यापार मंडल व पूर्व जिला परिषद चैयरमैन सतीश छिकारा से मिले।
कांग्रेस वरिष्ठ नेता सतीश छिकारा ने कहा कि ट्रांसपोर्टरों की टोल टैक्स फ्री, डीजल पेट्रोल को जीएसटी के दायरे लाना, अधिकारियों द्वारा अवैध वसूली बंद हो ये सभी मांगे जायज बताया। वही सतीश छिकारा ने अनिश्चित कालीन देशव्यापी हड़ताल कर रहे ट्रांसपोर्टरों को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि इन मांगों को प्रदेश व केंद्र सरकार को जल्द से जल्द से मांग पूरी करनी चाहिए। ताकि हर प्रदेश में व्यापार पर असर न पड़ें। और आमजन को खाने पीने जैसी जरूरी चीजों की तंगी से न जूझना पड़े। सतीश ने कहा कि आम व्यापारी कच्चा माल न आने की वजह से और तैयार माल बाजार में न जाने से दुःखी है। फैक्टरियों और कम्पनियों में कर्मचारियों और मजदूरों में काम न होने की वजह से अफरा तफरी बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी को रोजमरा की चीजों के लिए बहुत ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। इसीलिए प्रदेश व केंद्र सरकार को जल्द से जल्द समस्या का समाधान करना चाहिए ताकि लोगों का सामान्य जीवन फिर से चल सकें।
सतीश छिकारा ने इन ट्रांसपोर्टरों को दिया अपना समर्थन : जिनमें प्रधान बलमत, प्रधान सुखबीर, प्रधान प्रेम, काला प्रधान, सतबीर राणा, कप्तान सिंह, भूपेंद्र दलाल, सुनील अहलावत आदि ट्रांसपोर्टरों को अपना समर्थन दिया।
फोटो कैप्शन : पूर्व जिला परिषद चेयरमैन सतीश छिकारा ट्रांसपोर्टरों की मांगों का समर्थन करते हुए।
